फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शोपियांः मारे गए आतंकियों के साथ खात्मे की ओर अंसार गजवा-तुल-हिंद, जवानों ने चारों को ऐसे किया ढेर

Thu, 23 Apr 2020 11:42 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 23 Apr 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
Big revelation after four terrorists killed in Shopian, Ansar Gajwa tul Hind towards end
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के जैनापोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच 14 घंटे की घेराबंदी और मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया गया। सूत्रों के अनुसार, मारे गए दहशतगर्द आतंकी संगठन अंसार गजवा-तुल-हिंद (एजीएच) से जुड़े थे। सुरक्षाबलों को जिले के जैनापोरा के मेलहूरा गांव में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर मंगलवार रात करीब नौ बजे सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।



 

Big revelation after four terrorists killed in Shopian, Ansar Gajwa tul Hind towards end
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर

घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया लेकिन ऑपरेशन को रात में स्थगित कर दिया गया। आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग न पाएं, इसके लिए इलाके में फ्लड लाइट्स लगा दी गईं। बुधवार तड़के एक बार फिर ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान आतंकियों ने भागने के लिए फायरिंग की, जिससे दोबारा मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में चार आतंकी मारे गए।

 

Big revelation after four terrorists killed in Shopian, Ansar Gajwa tul Hind towards end
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर

सूत्रों के मुताबिक, मारे गए आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा को छोड़कर एजीएच में शामिल हुए थे। इनकी शिनाख्त निकलूरा पुलवामा के बशारत अहमद शाह, वकील अहमद डार, खसीपोरा शोपियां के तारिक अहमद भट और चेसती कॉलोनी बारामुला के उजैर अमीन भट के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Big revelation after four terrorists killed in Shopian, Ansar Gajwa tul Hind towards end
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर

आतंकी बशारत अहमद शाह मई 2018 में लश्कर में, वकील अहमद डार 16 जुलाई 2019 को जैश में, तारिक अहमद भट मई 2018 और उजैर अमीन भट 2 जुलाई 2019 को हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। इनमें से केवल तारिक ए कैटेगरी का आतंकी था। बाकी सभी सी कैटेगरी के थे। मारे गए इन आतंकियों के साथ ही अब अंसार गजवा-तुल-हिंद खात्मे की कगार पर है। सूत्रों का कहना है कि इस आतंकी संगठन में अब गिने-चुने आतंकवादी ही बचे हैं।

विज्ञापन
Big revelation after four terrorists killed in Shopian, Ansar Gajwa tul Hind towards end
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर

उधर, आईजीपी कश्मीर कश्मीर विजय कुमार ने कहा है कि मुठभेड़ में मारे गए सभी आतंकियों के डीएनए सैंपल लिए हैं। मारे गए एक आतंकी का परिवार सामने आया है, उन्हें शव दिखाया जाएगा। अगर वे शव को पहचानते हैं तो परिवार के दो-तीन सदस्यों को उसका अंतिम संस्कार करने की अनुमति दी जाएगी। जो लोग बाद में दावा करेंगे, उनके डीएनए सैंपल लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed