{"_id":"5c6832edbdec2273934e1da5","slug":"naushera-ied-blast-major-chitresh-bisht-marriage-was-on-9th-march-got-martyred-defusing-last-ied","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"19 दिन बाद थी शहीद मेजर की शादी, राजौरी में चार आईईडी बम में से आखिरी डिफ्यूज करते वक्त हुआ ब्लास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 दिन बाद थी शहीद मेजर की शादी, राजौरी में चार आईईडी बम में से आखिरी डिफ्यूज करते वक्त हुआ ब्लास्ट
Sat, 16 Feb 2019 09:27 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 16 Feb 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
शहीद चित्रेश बिष्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर शनिवार को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम (बैट) की ओर से बिछाई गई आईईडी को डिफ्यूज करते समय हुए विस्फोट में सेना के मेजर चित्रेश बिष्ट शहीद हो गए हैं।
शहीद चित्रेश बिष्ट (फाइल फोटो)
देहरादून की नेहरू कॉलोनी में उनका निवास है। जानकारी के मुताबिक अगले माह मार्च में वह विवाह बंधन में बंधने वाले थे। शहीद चित्रेश के पिता उत्तराखंड पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर थे। जो दो साल पहले ही रिटायर हुए हैं।
chitresh singh
विस्फोट में एक अन्य जवान घायल हो गया, जिसे एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए उधमपुर कमान अस्पताल भेजा गया है। सैन्य प्रवक्ता ने भी आईईडी ब्लास्ट में एक मेजर के शहीद तथा एक जवान के घायल होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
chitresh singh
सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान की ओर सेक्टर के लाम झंगड़ इलाके के सरैया क्षेत्र लगाई गई आईडी का पता चलने के बाद सेना की ओर से इसे डिफ्यूज किया जा रहा था। बताते हैं कि तीन आईईडी को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर लिया गया था, लेकिन चौथे आईईडी को डिफ्यूज करते समय इसमें ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन
शहीद चित्रेश बिष्ट (फाइल फोटो)
इसमें इंजीनियरिंग विभाग के एक मेजर चित्रेश बिष्ट शहीद हो गए। वह 21जीआर में तैनात थे। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही सेना के अन्य अधिकारी व जवानों ने मौके पर पहुंचकर घायल जवान को अस्पताल पहुंचाया।