फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू में दूसरे दिन भी कर्फ्यू, फ्लैग मार्ग, सेना की 18 टुकड़ियां तैनात, हेलीकाप्टर से निगरानी

Sat, 16 Feb 2019 11:56 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 16 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pulwama Attack: second day curfew in jammu, monitoring from drone and helicopter
jammu srinagar attack protest
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले में 40 जवानों के शहीद होने से भड़की हिंसा के बाद शहर में शनिवार को दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी रहा। सेना की और नौ टुकडि़यां शहर में तैनात कर दी गई हैं। शहर में सेना की कुल 18 टुकडि़यां कानून व्यवस्था की स्थिति को संभालने में जुटी हुई हैं। सेना ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इसके साथ ही हेलीकाप्टर तथा यूएवी से निगरानी रखी जा रही है।  


 
Pulwama Attack: second day curfew in jammu, monitoring from drone and helicopter
jammu srinagar attack protest - फोटो : अमर उजाला
सेना के जवानों को गुज्जर नगर, जानीपुर, शहीदी चौक, तालाब खटिकां, सिद्धड़ा तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। सेना के हेलीकाप्टर तथा यूएवी से भी पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही हैं। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि कर्फ्यू लगने के बाद प्रशासन की ओर से स्थिति को काबू में लाने में सेना से सहयोग मांगा गया था। इसके तहत शुक्रवार को नौ टुकडि़यां तैनात की गई थीं। टाइगर डिवीजन से 09 अतिरिक्त टुकडि़यों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को लगाया गया। 

 
Pulwama Attack: second day curfew in jammu, monitoring from drone and helicopter
jammu srinagar attack protest - फोटो : अमर उजाला
पुलवामा में आतंकवादी हमले में 40 सुरक्षा कर्मियों की शहादत के बाद गत शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़कने पर कर्फ्यू लगाया गया था। जम्मू चैंबर्स ऑफ  कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और अन्य सामाजिक व राजनीतिक संगठनों की ओर से शुक्रवार को बंद का आह्वान किया गया था। इसके तहत पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। पथराव, आगजनी की घटना के बाद स्थिति को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज तथा आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे। इसमें 50 से अधिक वाहनों को फूंक दिया गया था। डीआईजी समेत दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama Attack: second day curfew in jammu, monitoring from drone and helicopter
jammu protest - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल इंटरनेट सेवा दूसरे दिन भी ठप
जम्मू में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप रखी गई। प्रशासन ने हिंसा भड़कने की आशंका तथा अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए एहतियाती यह कदम उठाया है। हालांकि, बीएसएनएल की ब्राड बैंड सेवा जारी है। 

 
विज्ञापन
Pulwama Attack: second day curfew in jammu, monitoring from drone and helicopter
jammu srinagar attack protest - फोटो : अमर उजाला
जम्मू विवि में परीक्षाएं स्थगित
जम्मू विश्वविद्यालय ने शनिवार को होने वाले सभी तरह की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया। इनमें थ्योरी व प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता विनय थुसू ने बताया कि परीक्षा की नई तारीख बाद में जारी की जाएगी। सभी स्कू ल-कालेज व विश्वविद्यालय भी बंद रहे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed