फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Army Public School में हैं शिक्षकों के आठ हजार पद, शुरू हो चुके हैं आवेदन

Thu, 01 Oct 2020 05:41 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 01 Oct 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
Army Public School Teacher Recruitment 2020, Apply for TGT, PGT vacancy sarkari naukri

अगर आप शिक्षक बनना चाहते हैं, तो आर्मी पब्लिक स्कूल (Army Public School) आपको बेहतरीन मौका दे रहा है। देशभर के कुल 137 आर्मी पब्लिक स्कूलों में शिक्षकों के करीब आठ हजार पद हैं। अब इन स्कूलों में शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।



इस नौकरी के लिए जरूरी तारीखों से लेकर आवश्यक शैक्षिक योग्यता व अन्य सभी जानकारी के लिए आप आगे की स्लाइड्स देख सकते हैं।

Army Public School Teacher Recruitment 2020, Apply for TGT, PGT vacancy sarkari naukri

महत्वपूर्ण तिथियां 

  • आवेदन / रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख - 01 अक्टूबर, 2020
  • आवेदन / रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख - 20 अक्टूबर, 2020
  • ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख - 04 नवंबर, 2020 (बदलाव हो सकते हैं)
  • परीक्षा की तारीख - 21 और 22 नवंबर, 2020
  • रिजल्ट जारी होने की तारीख - 02 दिसंबर, 2020 (बदलाव हो सकते हैं)

ये भी पढ़ें- Gandhi Jayanti 2020: दो अक्टूबर को ही क्यों और कैसे मनाई जाती है गांधी जयंती ?

Army Public School Teacher Recruitment 2020, Apply for TGT, PGT vacancy sarkari naukri

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

आर्मी पब्लिक स्कूलों में शिक्षकों के अलग-अलग पदों के लिए शैक्षिक योग्यताएं भी अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। प्रमुख योग्यताओं के बारे में यहां जानकारी दी जा रही है। विस्तृत जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें। 

  • पीजीटी - कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड होना जरूरी।
  • टीजीटी - कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन और बीएड जरूरी।
  • पीआरटी - कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन और बीएड / दो वर्षीय डिप्लोमा जरूरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Army Public School Teacher Recruitment 2020, Apply for TGT, PGT vacancy sarkari naukri

आयु सीमा (Age Limit)-

  • फ्रेशर के लिए आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • वहीं, जिन अभ्यर्थियों के पास अनुभव है, उनके लिए आयु सीमा अधिकतम 57 वर्ष तय की गई है।

ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: 10वीं से लेकर स्नातकों के लिए कर्मचारी चयन आयोग में बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

विज्ञापन
Army Public School Teacher Recruitment 2020, Apply for TGT, PGT vacancy sarkari naukri

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

  • इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 20 अक्टूबर, 2020 की शाम 05 बजे तक या उससे पहले आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी की आधिकारिक साइट www.awesindia.com के माध्यम से शिक्षक के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन शुल्क 500 रुपये है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed