HPSSB Recruitment 2020: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका सामने आया है। हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएसएसबी) में अनेक पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर समेत कई अन्य पदों पर हो रही हैं। जो योग्य व इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एचपीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। इसके अलावा आवेदन करने के लिए खबर में डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है। इन पदों पर ऑनलइन आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
Sarkari Naukri: 10वीं से लेकर स्नातकों के लिए कर्मचारी चयन आयोग में बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि : 26 सितंबर, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 25 अक्टूबर, 2020
पदों की विवरण -
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, क्लर्क, स्टेनोटाइपिस्ट समेत कई अन्य पद।
पदों की संख्या - कुल 1661 पद
परीक्षा शुल्क :
- अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए 360 रुपये
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, नि:शक्तजन अभ्यथियों के लिए (हिमाचल प्रदेश के मूल निवासियों के लिए) 120 रुपये
- हिमाचल प्रदेश के महिला उम्मीदवारों और दिव्यांगजनों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहींं देना होगा।
आयु सीमा -
इन पदों पर उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारिक की गई है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आगे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए 10,000 से भी ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू
शैक्षणिक योग्यता :
इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और अधिकतम आयु स्नातक की डिग्री होना निर्धारित की गई है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आगे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: हाई कोर्ट में हो रही हैं नियुक्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू
ऐसे करें आवेदन :
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एचपीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in या इस खबर में आगे दी गई अधिसूचना जरूर पढ़ें। बता दें आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे, निश्चित समय के अंदर ही किए गए आवेदन मान्य होंगे।
नौकरी का स्थान - हिमाचल प्रदेश
चयन प्रक्रिया -
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें- Coal India दे रहा है सरकारी नौकरी का मौका, गेट 2021 परीक्षा के आधार पर होगा चयन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।