{"_id":"6a7c9e89addad50219099d8a","slug":"security-will-be-tightened-through-operations-sheel-kavach-pehchan-bazaar-and-sweep-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1271860-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस : ऑपरेशन शील, कवच, पहचान, बाजार और स्वीप से कड़ी होगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस : ऑपरेशन शील, कवच, पहचान, बाजार और स्वीप से कड़ी होगी सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईजी बोले- चार हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे कमान, अधिकारी करेंगे निगरानी
- मेरठ रेंज को 24 जोन और 81 सेक्टर में बांटकर किए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। स्वतंत्रता दिवस के मेरठ रेंज को 24 जोन और 81 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए हैं। डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर रेंज के चारों जिलों मेरठ, हापुड़, बागपत और बुलंदशहर में ऑपरेशन शील, कवच, पहचान, बाजार और स्वीप चलाकर चेकिंग की जाएगी। चार हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा की कमान संभालेंगे और पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहेंगे। अवसर पर मेरठ परिक्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि 15 अगस्त के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। रेंज में पांच प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान आज से शुरू किए गए हैं। पांच विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। ऑपरेशन शील के तहत अंतरराज्यीय, अंतर जनपदीय और थानों की सीमा पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग होगी। ऑपरेशन कवच में स्कूल, कॉलेज, बैंक, एटीएम, वित्तीय संस्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर निगरानी रखी जाएगी। ऑपरेशन पहचान में दोपहिया, चौपहिया वाहनों, तीन सवारी, काली फिल्म, हेलमेट और हूटर की चेकिंग की जाएगी।
ऑपरेशन बाजार में बाजारों, मॉल, मेलों और भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं व व्यक्तियों की जांच की जाएगी। ऑपरेशन स्वीप में धर्मशाला, होटल, सराय, ढाबों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर सीसीटीवी आधारित चेकिंग सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
डीआईजी ने चारों जिलों के एसएसपी और एसपी को किराएदारों का सत्यापन और अमोनियम नाइट्रेट जैसे रसायन बेचने वाली दुकानों की चेकिंग, अवैध शस्त्रों, शराब और विस्फोटक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अस्थायी चेक पोस्ट भी लगाने के निर्देश दिए हैं।
-- -- -
32 क्यूआरटी की तैनाती, 302 चेकिंग प्वाइंट बनाए
डीआईजी ने बताया कि रेंज में सात अपर पुलिस अधीक्षक, 26 सीओ, 91 निरीक्षक और 634 उप निरीक्षक तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1183 मुख्य आरक्षी, 1263 आरक्षी, 405 होमगार्ड/पीआरडी और एक कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। 62 क्यूआरटी क्विक रिस्पॉंस टीमों का गठन कर कुल 302 चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं।
रेंज में निकलेंगी 75 तिरंगा यात्राएं
स्वतंत्रता दिवस पर रेंज में 75 तिरंगा यात्राएं प्रस्तावित हैं। इनमें मेरठ में 29, बुलंदशहर में 23, बागपत में एक और हापुड़ में 22 यात्राएं शामिल हैं। 22 प्रभात फेरियां भी निकाली जाएंगी। इनमें मेरठ में एक, बुलंदशहर में आठ और बागपत में 13 प्रभात फेरियां होंगी। 32 शोभा यात्राओं में मेरठ में 30 और बुलंदशहर में दो शोभायात्राएं निकलेंगी। इसके अतिरिक्त 30 अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के लिए एंटी-सबोटाज चेकिंग और यातायात प्रबंध किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थलों पर प्रवेश व निकास द्वारों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध और रूफ टॉप ड्यूटी लगाई जाएगी।
-- -- -- -