फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four-storey tower's lift fell after the trapped youth was rescued.

Meerut News: फंसे युवक को निकालने के बाद गिरी चार मंजिल टावर की लिफ्ट

Wed, 12 Aug 2026 10:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Four-storey tower's lift fell after the trapped youth was rescued.
मंगल पांडे नगर के सीजी टावर में फंस गया था फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी
विज्ञापन

लोगों ने दरवाजा तोड़कर निकाला, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की पड़ताल
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मंगलपांडे नगर स्थित चार मंजिला सीजी टावर में बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे लिफ्ट मेें एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी फंस गया। लोगों ने लगभग 15 मिनट की मशक्कत के बाद लिफ्ट का गेट तोड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन इसके बाद लिफ्ट गिर गई। इससे यहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि लोगों की तत्परता से हादसा टल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की लेकिन जनहानि न होने के कारण कोई शिकायत नहीं की गई।
मेडिकल थाना क्षेत्र के सीजी टावर की दूसरी मंजिल पर एक फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। कंपनी के कर्मचारी नवीन चौधरी का कहना है कि उनके साथी कर्मचारी अंकुर त्यागी बुधवार सुबह लिफ्ट में फंस गए थे। उन्होंने मोबाइल से कॉल कर अन्य कर्मचारियों को जानकारी दी। इसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लिफ्ट का गेट तोड़कर अंकुर त्यागी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन इसके बाद लिफ्ट दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। गनीमत रही कि उस दौरान कोई लिफ्ट में मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

लिफ्ट गिरने की सूचना पर भवन स्वामी वहां आ गए। मेडिकल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में एफएसओ आरके सिंह का कहना है कि इस मामले की दमकल विभाग को कोई सूचना नहीं दी गई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली गुल होने से रुकी थी लिफ्ट
तक्षशिला निवासी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि वह सीजी टावर के मालिक हैं। उन्होंने बताया कि बिजली गुल होने के कारण लिफ्ट रुकी थी। इसके बाद कुछ कर्मचारियों ने गेट तोड़ दिया था। गेट तोड़ने के कारण लिफ्ट नीचे आ गई। हादसे में किसी के चोट आदि नहीं लगी है। केवल लिफ्ट में तकनीकी खामी आई उसे दुरुस्त करा दिया जाएगा। उनका कहना है कि फाइनेंस कंपनी के कार्यालय को दस वर्ष पूर्व किराये पर दिया गया था। अब इसका नया एग्रीमेंट होना है लेकिन कंपनी का एक कर्मचारी कंपनी को कहीं और कार्यालय दिलाना चाहता हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि इसी वजह से सामान्य घटना को इस तरह से फैलाया गया है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed