फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maa Tujhe Pranam Amar Ujala Tiranga Yatra in Varanasi administration and Municipal Corporation

मां तुझे प्रणाम: तस्वीरों में अमर उजाला की तिरंगा यात्रा, वाराणसी प्रशासन और नगर निगम का साथ; दिखी देशभक्ति

Wed, 12 Aug 2026 09:47 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 12 Aug 2026 09:47 PM IST
सार

Tiranga Yatra in Varanasi: अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत बुधवार को काशी में भव्य तिरंगा यात्रा और बाइक रैली निकाली गई। करीब पांच हजार लोगों ने शहीदों को नमन किया। क्वींस कॉलेज से निकली यात्रा में विद्यार्थी, बाइकर्स, साधु-संत और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। मार्ग में पुष्पवर्षा और देशभक्ति गीतों से उत्साह बढ़ाया गया।

विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam Amar Ujala Tiranga Yatra in Varanasi administration and Municipal Corporation
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज परिसर में जुटे हजारों लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से बुधवार सुबह भव्य तिरंगा यात्रा और बाइक रैली निकाली गई। राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, लहुराबीर से निकली यात्रा में हजारों लोगों ने शामिल होकर शहीदों को नमन किया। डीएम सत्येंद्र कुमार, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और मेयर अशोक कुमार समेत अन्य अतिथियों ने तिरंगा फहराकर यात्रा का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


विज्ञापन

Maa Tujhe Pranam Amar Ujala Tiranga Yatra in Varanasi administration and Municipal Corporation
प्रशासन रहा सतर्क। - फोटो : संवाद

तिरंगा यात्रा में पारंपरिक परिधानों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। चिकित्सा, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बुलेट और बाइकर्स टीम, रोलर स्केटिंग के खिलाड़ी, बौद्ध भिक्षु, बटुक, पूजा समितियों के सदस्य, जैन और सिख समाज के लोग भी शामिल रहे। आईएमए वाराणसी शाखा समेत विभिन्न संस्थाओं की भागीदारी ने यात्रा को व्यापक स्वरूप दिया। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों के बीच लोग आगे बढ़ते रहे।

Maa Tujhe Pranam Amar Ujala Tiranga Yatra in Varanasi administration and Municipal Corporation
समाजसेवियों ने की पुष्पवर्षा। - फोटो : संवाद

करीब ढाई किलोमीटर के यात्रा मार्ग पर बाइकर्स और रोलर स्केटिंग खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का ध्यान खींचा। डमरू दल भी आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह सामाजिक और व्यापारिक संगठनों की ओर से पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। देशभक्ति गीतों के बीच पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

विज्ञापन

Maa Tujhe Pranam Amar Ujala Tiranga Yatra in Varanasi administration and Municipal Corporation
भगवाधारी युवाओं ने दिखाई सहभागिता। - फोटो : संवाद

यात्रा राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से शुरू होकर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार, चौरा माता मंदिर, पटेल धर्मशाला, विनायक प्लाजा के सामने से होते हुए मलदहिया चौराहा स्थित पटेल प्रतिमा पहुंची। यहां से लोहामंडी, काशी अनाथालय और लहुराबीर चौराहा होते हुए यात्रा वापस क्वींस कॉलेज पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस आयोजन में काशीवासियों ने शहीदों के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed