पुलिस ने रोकवाया अंतिम संस्कार: वाराणसी में हुई थी महिला की मौत, पूछा- कैसे हुआ हादसा; परिजनों ने दिया जवाब
Varanasi News: चौबेपुर के धौरहरा गांव के पास नाद नदी में डूबने से 48 वर्षीय शीला देवी की मौत हो गई। परिजन शव घर ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीण की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi Accident: वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के धौरहरा गांव के पास नाद नदी में डूबने से 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन शव को घर ले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी बीच किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतका की पहचान धौरहरा गांव निवासी शीला देवी के रूप में हुई है। वह भैयालाल की पत्नी थीं। बताया गया कि शीला देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिजनों को जानकारी नहीं थी कि वह कब घर से निकलीं और नदी तक कैसे पहुंचीं। आशंका जताई जा रही है कि नदी के किनारे पहुंचने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गईं। डूबने से उनकी मौत हो गई।
परिजनों में मातम
बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को काफी देर बाद हुई। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए। घर पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान एक ग्रामीण ने चौबेपुर पुलिस को घटना की जानकारी दे दी।
सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
चौबेपुर थाने के प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि धौरहरा गांव के पास नाद नदी में महिला के डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण सामने आएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करने के साथ घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।