सब्सक्राइब करें

सरकारी भर्ती: यहां पांचवीं और आठवीं पास को मिल रही हैं ढेरों नौकरियां, यहां जानिए एफसीआई रिक्रूटमेंट की डिटेल

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 12 Oct 2021 04:50 PM IST
सार

FCI Watchman Recruitment 2021: एफसीआई पंजाब ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर चौकीदार (वॉचमैन) के पद के लिए 860 रिक्तियों पर भर्ती जारी की हैं। एफसीआई चौकीदार भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को पंजाब के कार्यालयों और डिपो में तैनात किया जाएगा। 

विज्ञापन
FCI Watchman Recruitment 2021 Sarkari Jobs For 5th And 8th Pass 860 Posts Govt Jobs Apply Online
sarkari naukri for 5th 8th pass - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

खाद्यान्न आपूर्ति-श्रृंखला प्रबंधन से संबंधित सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) में से एक भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने पंजाब डिपो और कार्यालयों में चौकीदार (वॉचमैन) के पद के लिए 860 रिक्तियां जारी की हैं। इच्छुक उम्मीदवार 11 अक्तूबर, 2021 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर, 2021 है।  वर्तमान दौर में 18 वर्ष की आयु से लेकर 50 वर्ष तक की आयु में भी लोग किसी भी सूरत में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।


उन्हें किसी बात का इंतजार है तो वह है वक्त पर सही और सटीक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलने का। यहां इस सरकारी भर्ती में सबको नौकरी का मौका मिलेगा। सबको मौका मिलने से हमारा अभिप्राय है कि आठवीं तक पढ़े हों या फिर पांचवीं पास ही क्यों न हो। ऐसे उम्मीदवारों के लिए भी सरकारी नौकरियां हैं। अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।

Trending Videos
FCI Watchman Recruitment 2021 Sarkari Jobs For 5th And 8th Pass 860 Posts Govt Jobs Apply Online
एफसीआई गोदाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

एफसीआई चौकीदार भर्ती 2021  
एफसीआई पंजाब ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर चौकीदार (वॉचमैन) के पद के लिए 860 रिक्तियों पर भर्ती जारी की हैं। एफसीआई चौकीदार भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को पंजाब के कार्यालयों और डिपो में तैनात किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 11 अक्तूबर से शुरू हो गए हैं जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर, 2021 है। 

एफसीआई भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 11 अक्तूबर, 2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 10 नवंबर, 2021
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 10 नवंबर, 2021
लिखित परीक्षा :  तारीख जल्द ही अधिसूचित की जाएगी
एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख : लिखित परीक्षा की तारीख की घोषणा से 15 दिन पहले

विज्ञापन
विज्ञापन
FCI Watchman Recruitment 2021 Sarkari Jobs For 5th And 8th Pass 860 Posts Govt Jobs Apply Online
एफसीआई

एफसीआई भर्ती की रिक्तियों का विवरण
FCI पंजाब द्वारा चौकीदार के पद के लिए कुल 860 रिक्तियां जारी की गई हैं। रिक्ति से संबंधित विवरण नीचे तालिका में दिया गया है:

श्रेणी व रिक्तियां
एससी - 249
एसटी - 0
ओबीसी - 180
ईडब्ल्यूएस - 86
अनारक्षित - 345
कुल - 860

FCI Watchman Recruitment 2021 Sarkari Jobs For 5th And 8th Pass 860 Posts Govt Jobs Apply Online
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

एफसीआई भर्ती के पात्रता मापदंड
एफसीआई पंजाब वॉचमैन भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे निर्दिष्ट पद के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं। भर्ती अधिसूचना में सभी महत्वपूर्ण विवरण निर्दिष्ट हैं जिन्हें ऊपर दिए गए पीडीएफ लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए, या नेपाल के नागरिक, या भूटान के नागरिक या एक तिब्बती शरणार्थी जो भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से 01 जनवरी, 1962 से पहले भारत आया था, या एक व्यक्ति जो भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से पाकिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका और पूर्वी अफ्रीकी देशों केन्या, युगांडा और संयुक्त गणराज्य तंजानिया, जाम्बिया, मलावी, ज़ैरे, इथियोपिया और वियतनाम से पलायन कर आए हैं।

शैक्षणिक योग्यता 

  • चौकीदार पद के लिए आवेदक न्यूनतम 8वीं पास हों।
  • आवेदक पूर्व संविदा सुरक्षा गार्ड हैं तो : 5वीं भी पात्र हैं। 


उम्र सीमा

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु :  25 वर्ष
  • एफसीआई विभाग के कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु : 50 वर्ष
  • हालांकि, आयु में आरक्षित श्रेणी के आधार पर छूट लागू होगी।
विज्ञापन
FCI Watchman Recruitment 2021 Sarkari Jobs For 5th And 8th Pass 860 Posts Govt Jobs Apply Online
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

एफसीआई भर्ती की चयन प्रक्रिया
एफसीआई पंजाब वॉचमैन भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार निम्नलिखित चयन प्रक्रिया से गुजरेंगे - 

  • लिखित परीक्षा : उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा जो अंग्रेजी, हिंदी और पंजाबी भाषा में होगी।
  • शारीरिक क्षमता परीक्षा (PET) : लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को रनिंग, लॉन्ग जंप और हाई जंप में फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा।
  • मेरिट लिस्ट : पीईटी पास करने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और पंजाब के विभिन्न कार्यालयों और डिपो में नियुक्त किया जाएगा।


अधिक जानकारी के लिए इस सीधे लिंक पर क्लिक कर आधिकारिक अधिसूचना पढ़ एवं डाउनलोड कर सकते हैं। 

 आधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन आवेदन का लिंक
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed