फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2020: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में भर्तियां, नहीं देनी होगी कोई परीक्षा

Fri, 09 Oct 2020 11:14 AM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 09 Oct 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
HP Postal Circle Recruitment Sarkari Naukri 2020: GDS 634 Posts vacant, apply here now
हिमाचल प्रदेश पोस्टल सर्कल भर्ती 2020

Himachal Pradesh Postal Circle Recruitment 2020: हिमाचल प्रदेश पोस्टल सर्कल ने अनेक पदों पर  भर्तियां निकली हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गईं हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया 07 अक्तूबर, 2020 से शुरू हो गई है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।

HP Postal Circle Recruitment Sarkari Naukri 2020: GDS 634 Posts vacant, apply here now

महत्वपूर्ण तिथि :
रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुल्क जमा करने की प्रारंभ तिथि: 07 अक्तूबर, 2020
रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथिः 06 नवंबर, 2020

पदों का विवरण –
ग्रामीण डाक सेवक (हिमाचल प्रदेश) – 634 पद

HP Postal Circle Recruitment Sarkari Naukri 2020: GDS 634 Posts vacant, apply here now

आयु सीमा – 
इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें  - Army Public School में हैं शिक्षकों के आठ हजार पद, शुरू हो चुके हैं आवेदन

शैक्षणिक योग्यताएं – उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है। मालूम हो कि 10वीं कक्षा में मैथ्स, स्थानीय भाषा और इंग्लिश अनिवार्य विषय के तौर पर पढ़ा हो।  इसके अलावा  अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता से अधिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को किसी तरह की वरीयता प्राप्त नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
HP Postal Circle Recruitment Sarkari Naukri 2020: GDS 634 Posts vacant, apply here now

ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri: स्नातकों के लिए क्लर्क के पदों पर भर्तियां, नहीं देना कोई आवेदन शुल्क

वेतनमान (पद के अनुसार) -

जीडीएस बीपीएम के लिए - 12,000 रुपये से 14,500 रुपये।  
जीडीएस एबीपीएम/डाक सेवक के लिए -  10,000 रुपये से 12,000 रुपये।   

 ऐसे करें आवेदन - ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। या फिर आगे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 06 नवंबर, 2020 तक पूरा करें। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई अधिसूचना देखें।

विज्ञापन
HP Postal Circle Recruitment Sarkari Naukri 2020: GDS 634 Posts vacant, apply here now

आवेदन शुल्क :
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरूष वर्ग के लिए 100 रुपये
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी और महिला वर्ग के लिए कोई आवेदन शुल्क देय नहीं होगा।

चयन प्रक्रिया - 
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। 
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए 10,000 से भी ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed