{"_id":"6a7c906db2b7bd376a00af88","slug":"video-shahjahanpur-students-conveyed-a-message-of-unity-amidst-slogans-of-patriotism-and-took-out-a-tiranga-yatra-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ विद्यार्थियों ने दिया एकता का संदेश निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ विद्यार्थियों ने दिया एकता का संदेश निकाली तिरंगा यात्रा
शाहजहांपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। विश्वविद्यालय के स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर भारत माता की जय के नारे लगाए गए। बुधवार को विश्वविद्यालय के गेट से तिरंगा यात्रा को कुलपति प्रो.पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है। यह प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने का अभियान है। इसके बाद कुलानुशासक डॉ. आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में तिरंगा यात्रा प्रशासनिक भवन के गेट नंबर एक से प्रारंभ हुई। सभी देशभक्ति के नारे लगाते हुए गेट नंबर चार तक गए, जहां यात्रा का समापन हुआ। इस मौके कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य, वित्त अधिकारी अर्चना त्रिपाठी, प्रो. आदित्य कुमार सिंह, सूबेदार जटबिंदर सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव, डॉ. बरखा सक्सेना, सौरभ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।