{"_id":"6a7c9079a1c804dabf03e1f7","slug":"video-shahjahanpur-players-displayed-their-prowess-in-the-district-level-football-tournament-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
शाहजहांपुर में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय फुटबाल बालक वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन नेव टेक्निकल इंस्टीट्यूट लोधीपुर में किया गया। अंडर-19 में इस्लामिया कॉलेज की टीम ने बाजी मारी है।बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता में सबसे पहले अंडर-19 की प्रतियोगिता कराई गई। इसमें रोमांचक मुकाबले में इस्लामिया इंटर कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सरदार पटेल कॉलेज को 3-2 से पराजित किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ इस्लामिया इंटर कॉलेज ने अपना दबदबा कायम किया। अंडर-17 वर्ग में रेलवे इंटर कॉलेज और सरस्वती विद्या मंदिर हथौड़ा के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर हथौड़ा की टीम ने बेहतर खेल दिखाते हुए जीत हासिल की। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ एनटीआई के अध्यक्ष अंशुमान कुमार मैसी और क्रीड़ा सचिव कैप्टन रामकुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर वसीम, तस्दीक अहमद, राहुल कुमार, रत्नेश शुक्ला, फराह, प्रेमलता शुक्ला और विभू आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।