{"_id":"6a7c35de9a11162f8f08f95d","slug":"video-clinic-operator-beaten-to-death-with-an-iron-rod-in-ballia-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लोहे की रॉड से पीटकर क्लिनिक के संचालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लोहे की रॉड से पीटकर क्लिनिक के संचालक की हत्या
बलिया में नगरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित गड़वार मोड़ पर मंगलवार देर शाम क्लिनिक में घुसकर महिला संचालिका कंचन भारती (35) की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पति सियाराम ने भतीजे पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। खारी गांव निवासी बसपा नेता सियाराम की पत्नी कंचन भारती गड़वार मोड़ पर करीब एक वर्ष से क्लिनिक चलाती थीं। मंगलवार शाम वह क्लिनिक पर थीं। परिजनों के मुताबिक, अक्सर शाम को पति या भतीजा उन्हें क्लिनिक से घर लेकर जाता था। देर शाम तक कंचन के घर नहीं पहुंचने और मोबाइल फोन नहीं उठाने पर पति उन्हें लेने क्लिनिक पहुंचे। क्लिनिक के अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। कंचन खून से लथपथ पड़ी थीं। सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले। मौके पर लोहे की रॉड से हमला किए जाने की आशंका जताई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।