Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
'Tiranga Yatras' were taken out in Matlauda and Samalkha, Panipat, and received a warm welcome at various locations.
{"_id":"6a7c367ff9cc84cde507b633","slug":"video-tiranga-yatras-were-taken-out-in-matlauda-and-samalkha-panipat-and-received-a-warm-welcome-at-various-locations-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में मतलौडा और समालखा में निकाली तिरंगा यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में मतलौडा और समालखा में निकाली तिरंगा यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को मतलौडा और समालखा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मतलौडा में तिरंगा यात्रा पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार की अगुवाई में अनाज मंडी से शुरू की गई। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट शामिल हुए। यात्रा भालसी गांव में संपन्न हुई।
इसके साथ समालखा में रेलवे स्टेशन से शुरू हुई यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। देशभक्ति के नारों और भारत माता के जयघोष से शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।
तिरंगा यात्रा रेलवे स्टेशन से शुरू होकर रेलवे रोड, जीटी रोड और अनाज मंडी से होती हुई विधायक मनमोहन भड़ाना के कार्यालय पहुंची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। रास्ते में लोगों ने यात्रा का उत्साह के साथ स्वागत किया और तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।
मनाना बीएड कॉलेज के पास किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुभाष कुहाड़ और शहर महामंत्री नरेंद्र शर्मा ने अपने साथियों के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान कुलदीप जांगड़ा, संदीप गाल्याण, महेश त्यागी, जोगिंद्र त्यागी, अन्नू, दीपक शर्मा, रविकांत शर्मा, कुलदीप रोहिला, मजीत कंवल, पूर्व सरपंच पवन त्यागी और देवेंद्र त्यागी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रेलवे रोड और जीटी रोड पर नगर परिषद चेयरमैन अशोक कुच्छल, दीपक चौपड़ा, पार्षद संजय गोयल, पार्षद मनीष बैनिवाल, रेखा गोयल, जगबीर आर्य और अनिल रमन सहित अन्य लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया।
विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा युवाओं को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।