{"_id":"6a7c3554f0047e175b006518","slug":"video-the-agent-took-rs-4500-in-the-name-of-installment-and-asked-for-rs-11000-the-next-day-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: किस्त के नाम पर एजेंट ने लिए 4,500 रुपये, अगले दिन फिर मांगे 11 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: किस्त के नाम पर एजेंट ने लिए 4,500 रुपये, अगले दिन फिर मांगे 11 हजार
आगरा। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में बाइक की किस्त जमा नहीं होने पर फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने पीड़ित से रुपये वसूल लिए। अगले दिन फिर रास्ते में रोककर रुपये मांगे गए। शिकायत पर थाना एत्माद्दौला में प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिरोजाबाद के टूंडला कस्बा निवासी सोनू कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने 17 अक्तूबर 2025 को 1.11 लाख रुपये की बाइक खरीदी थी। 31,500 रुपये नकद जमाकर 80 हजार रुपये का लोन कराया था। 2,793 रुपये मासिक किस्त थी। मई 2026 तक छह किस्तें जमा कर चुका था। पत्नी के ऑपरेशन से बेटे के जन्म के कारण जून, जुलाई और अगस्त की किस्त नहीं दे सका। आठ अगस्त को बल्केश्वर जाते समय युवकों ने नवीन गल्ला मंडी के आगे बाइक रोककर खुद को फाइनेंस कर्मचारी बताया। युवकों ने 4,500 रुपये लेने के बाद 15 अगस्त तक ईएमआई जमा करने को कहा। नौ अगस्त को संतराम डिग्री कॉलेज के पास फिर बाइक रोककर रामबाग कार्यालय ले जाया गया और 11,400 रुपये मांगे गए। पीड़ित ने 112 पर सूचना देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस उपायुक्त सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।