फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Martyr Ashfaqulla Khan great-grandson says Preserving our shared heritage is everyone responsibility

Shahjahanpur News: शहीद अशफाक उल्ला खां के प्रपौत्र बोले- साझा विरासत को बचाए रखना सभी की जिम्मेदारी

Wed, 12 Aug 2026 04:06 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 12 Aug 2026 04:06 PM IST
सार

शाहजहांपुर में सद्भावना मंच जमीयत उलेमा ने बुधवार को मोहल्ला झंडा कलां में 'साझा विरासत' विषय पर सेमिनार आयोजित किया। शहीद अशफाक उल्ला खां के प्रपौत्र अशफाक उल्ला खां ने कहा कि साझा विरासत बचाना सभी की जिम्मेदारी है। 

विज्ञापन
Martyr Ashfaqulla Khan great-grandson says Preserving our shared heritage is everyone responsibility
शहीद अशफाक उल्ला खां के प्रपौत्र अशफाक उल्ला खां। - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर में शहीद अशफाक उल्ला खां के प्रपौत्र अशफाक उल्ला खां ने कहा कि साझा विरासत को बचाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खां की दोस्ती साझी विरासत की अनमोल मिसाल है। 

विज्ञापन


अशफाक उल्ला खां बुधवार को सद्भावना मंच जमीयत उलेमा की जिला इकाई की ओर से मोहल्ला झंडा कलां स्थित स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता आंदोलन में देशवासियों का बलिदान : हमारी साझा विरासत विषयक सेमिनार में विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहीदों की गाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। 
विज्ञापन


सेमिनार के संयोजक प्रो. सैय्यद मोहम्मद नोमान ने कहा कि साझा विरासत को नई नस्ल तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। मौलाना असजाद और इमरान कासमी ने सद्भावना मंच की आवश्यकता और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में सैयद रिजवान, डॉ. इफ्जालुर रहमान, डॉ. विकास खुराना, मौलाना अजीमुद्दीन कासमी, मुफ्ती असम अजीम, डॉ. दिवेश त्रिपाठी, मुफ्ती इकरामुल्लाह और उत्पल यादव ने भी विचार रखे। इस मौके पर फजलुर रहमान, मुफ्ती अनस हाजी फरीद, कारी अरमान, कारी असमशूद और पूर्व प्रधानाचार्य शाकिर अली खां समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed