सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

1600 से ज्यादा पदों पर सरकारी भर्तियां, दसवीं पास के लिए सुनहरा मौका, बस आज ही कर सकेंगे आवेदन

जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 25 Oct 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
HPSSB Recruitment Sarkari Naukri 2020: 1661 govt posts vacant, last date to apply
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग भर्ती 2020

HPSSB Recruitment 2020:  सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका सामने आया है। हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएसएसबी) में अनेक पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर समेत कई अन्य पदों पर हो रही हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, उनके पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। आवेदन की प्रक्रिया आज यानि 25 अक्तूबर, 2020 को समाप्त हो रही है। इसके अलावा आवेदन करने के लिए खबर में डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है। इन पदों पर ऑनलइन आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।

Trending Videos
HPSSB Recruitment Sarkari Naukri 2020: 1661 govt posts vacant, last date to apply

महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि : 26 सितंबर, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 25 अक्टूबर, 2020

ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: लिखित परीक्षा के बिना ही मिलेगी सरकारी नौकरी, बस होनी चाहिए ये योग्यता

पदों की विवरण - 
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, क्लर्क, स्टेनोटाइपिस्ट समेत कई अन्य पद।

पदों की संख्या - कुल 1661 पद

विज्ञापन
विज्ञापन
HPSSB Recruitment Sarkari Naukri 2020: 1661 govt posts vacant, last date to apply

परीक्षा शुल्क :

  • अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए 360 रुपये 
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, नि:शक्तजन अभ्यथियों के लिए (हिमाचल प्रदेश के मूल निवासियों के लिए) 120 रुपये
  • हिमाचल प्रदेश के महिला उम्मीदवारों और दिव्यांगजनों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहींं देना होगा।

ये भी पढ़ें- FSSAI Recruitment 2020: दिल्ली में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, कई पदों पर हो रही हैं भर्तियां
आयु सीमा - 

इन पदों पर उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारिक की गई है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आगे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।

HPSSB Recruitment Sarkari Naukri 2020: 1661 govt posts vacant, last date to apply

शैक्षणिक योग्यता :
इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और अधिकतम आयु स्नातक की डिग्री होना निर्धारित की गई है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आगे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।

ये भी पढ़ें- UCO Bank Vacancy 2020: चार्टर्ड अकाउंटेंट और ऑफिसर समेत कई पदों पर नियुक्तियां, मिलेगी अच्छी

ऐसे करें आवेदन :
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एचपीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in या इस खबर में आगे दी गई अधिसूचना जरूर पढ़ें। बता दें आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे, निश्चित समय के अंदर ही किए गए आवेदन मान्य होंगे। 

विज्ञापन
HPSSB Recruitment Sarkari Naukri 2020: 1661 govt posts vacant, last date to apply

नौकरी का स्थान - हिमाचल प्रदेश

चयन प्रक्रिया -
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। 

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर यहां क्लिक करें। 
आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: 18 वर्ष की आयु से ऊपर हैं तो करें आवेदन, मिलेगी अच्छी सैलरी वाली सरकारी नौकरी


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed