सब्सक्राइब करें

RRB NTPC 2020: 24 दिसंबर को जारी होगा एडमिट कार्ड, मॉक टेस्ट का लिंक जारी

जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 21 Dec 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
RRB NTPC Admit card to be released on December 24, link to mock test released
RRB NTPC EXAM - फोटो : iStock

RRB NTPC EXAM 2020: आरआरबी एनटीपीसी ( RRB NTPC) के पहले चरण की परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट लिंक जारी हो गया है। अभ्यर्थी मॉक टेस्ट लिंक के जरिए परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। मॉक टेस्ट में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड की जरूरत होगी।



इसे भी पढ़ें-RRB NTPC 2020: 23 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

 

Trending Videos
RRB NTPC Admit card to be released on December 24, link to mock test released
जॉब्स - फोटो : Social Media
24 दिसंबर को जारी होगा प्रवेश पत्र
आरआरबी एनटीपीसी ( RRB NTPC) परीक्षा के पहले चरण के लिए एडमिट कार्ड 24 दिसंबर को जारी होगा। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। पहले चरण की परीक्षाएं 28 दिसंबर 2020 से लेकर 13 जनवरी 2021 तक होंगी।

इसे भी पढ़ें-यहां निकली हैं नायाब तहसीलदार पदों के लिए भर्तियां, 8 जनवरी 2021 तक करें आवेदन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
RRB NTPC Admit card to be released on December 24, link to mock test released
जॉब्स - फोटो : Social Media

23 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड का कहना है कि पहले चरण की परीक्षा में करीब 23 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) पद पर चयन के लिए आयोजित की जाती है। जो अभ्यर्थी पहले चरण में परीक्षा नहीं देंगे उनके प्रवेश पत्र अभी जारी नहीं होंगे। इन परीक्षाओं के लिए गाइडलाइन भी जारी हो चुकी है। परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों के पालन के तहत होगा।
 

RRB NTPC Admit card to be released on December 24, link to mock test released
सरकारी नौकरियां

अभ्यर्थी फेस्क मास्क पहनकर देंगे परीक्षा
रेलवे भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को फेस्क मास्क पहनना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी रुमाल या गमछा बांधकर परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। परीक्षा केंद्रों को परीक्षा से पहले पूरी तरह से सेनिटाइज किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर छह फीट की दूरी पर बैठकर अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अगर किसी अभ्यर्थी का मास्क ठीक नहीं है, तो उसे परीक्षा केंद्र पर दूसरा  मास्क दिया जाएगा।  परीक्षा से पहले अभ्यर्थी को स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र देना होगा। आरआरबी एनटीपीसी के पहले चरण की परीक्षा 90 मिनट की होगी। जिसमें 100 प्रश्न होंगे। जनरल अवेयरनेस से 40, मैथ्स व रीजनिंग से 30-30 प्रश्न होंगे। 

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2020: ये हैं वो तीन नौकरियां जहां आप कर सकते हैं आवेदन 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed