यूपीएससी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में रिक्तियों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों पर पत्रकार आवेदन कर सकते हैं। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय में रिक्त 34 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी कि सीनियर ग्रेड इंडियन इंफोर्मेशन सर्विस के लिए यह पद स्थायी हैं और भारतीय सूचना सेवा के ग्रुप 'बी' (गैजेटेड) श्रेणी के अधीन है। इसके तहत दो रिक्तियां दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी) वाले आवेदकों की श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। सूचना प्रसारण मंत्रालय में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त, 2021 है।
यूपीएससी की भर्ती : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में रिक्तियां, अनुभवी युवा पत्रकार करें आवेदन
यूपीएससी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में रिक्तियों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों पर पत्रकार आवेदन कर सकते हैं। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय में रिक्त 34 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
पदों की संख्या और आरक्षण कुल - 34
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए उनके लिए आरक्षित रिक्तियों के संबंध में 35 वर्ष तक की उम्र तक, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए उनके लिए आरक्षित रिक्तियों के संबंध में 33 वर्ष की आयु तक आवेदन की छूट है। वहीं, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए उम्र 40 वर्ष निर्धारित है। हालांकि, इस कोटे में एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए 45 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 43 वर्ष तक की छूट है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
भारतीय सूचना सेवा समूह 'बी' (राजपत्रित) में पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास पत्रकारिता / जनसंचार विषय में डिप्लोमा / स्नातकोत्तर डिप्लोमा वाले या पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक डिग्री वाले लोग इस पद के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने 10वीं कक्षा तक संबंधित भारतीय भाषा का अध्ययन किया हो।
पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों को सरकारी विभाग / सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम / स्वायत्त संगठन / समाचार एजेंसी / भारत के समाचार पत्रों के रजिस्ट्रार / किसी अन्य सूचीबद्ध निजी संगठनों के साथ पंजीकृत समाचार पत्र में पत्रकारिता, प्रचार या जनसंपर्क कार्य का दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन और भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए संघ लोक सेवा आयोग के पोर्टल पर विजिट करें।
UPSC : Senior Grade of Indian Information Service