भारत देश में एक से बढ़कर एक ऐसे चेहरे हैं, जिन्होंने हर मुकाम पर देश का नाम गर्व से ऊंचा किया। ऐसी है एक बैडमिंटन खिलाड़ी हैं साइना नेहवाल, जिन्होंने खेल के मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर देश को कई मैडल दिलवाए। साइना पद्मश्री और राष्ट्रीय गांधी जैसे कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं। खेल की दुनिया में साइना नेहवाल के खेल का डंका बजता है और हर कोई उनके खेलने के स्टाइल को खूब पसंद करता है। सोशल मीडिया पर भी साइना नेहवाल की पोस्ट को फैंस का काफी प्यार मिलता है। इस बात में कोई दो राय नहीं कि अपनी कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम के दम पर आज वे एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। वहीं, आज साइना नेहवाल अपने शानदार खेल के अलावा अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। तो चलिए आपको साइना नेहवाल के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं...
{"_id":"619c7f69aa9826087b062821","slug":"aaj-ka-celebrity-lifestyle-saina-nehwal-lifestyle-net-worth-car-collection-and-house-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: करोड़ों के इस आलीशान घर में रहती हैं साइना नेहवाल, पास में हैं ये लग्जरी कारें","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: करोड़ों के इस आलीशान घर में रहती हैं साइना नेहवाल, पास में हैं ये लग्जरी कारें
Tue, 23 Nov 2021 11:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
साइना नेहवाल की लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/saina nehwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइना नेहवाल की लाइफस्टाइल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
ऐसे रखती हैं खुद को फिट
- खुद को फिट रखने के लिए साइना नेहवाल अपनी डाइट का विशेष ध्यान देती हैं। वे रोजाना वर्कआउट और योगा करने के अलावा ध्यान भी लगाती हैं।
साइना नेहवाल की लाइफस्टाइल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
ऐसी है डाइट
- साइना रोजाना सुबह का नाश्ता करती हैं, और इसमें उन्हें अंडा खाना काफी पसंद है। जबकि दोपहर में वे उबला खाना खाना पसंद करती हैं। वहीं, रात का खाना वे साढे सात से आठ बजे के बीच खा लेती हैं, जिसमें वे सब्जियों के अलावा अन्य खाद्य पदार्थ खाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
साइना नेहवाल की लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/saina nehwal
ऐसे होती है कमाई
- साइना नेहवाल सालाना अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। खेल की फीस, ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन और ब्रांड प्रमोशन के जरिए उनकी कमाई होती है। साइना उन लोगों की लिस्ट में भी शामिल हैं, जो काफी महंगे विज्ञापन करते हैं।
विज्ञापन
साइना नेहवाल की लाइफस्टाइल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
ऐसा है कार कलेक्शन
- बाकी सेलेब्स की तरह ही साइना नेहवाल के पास भी लग्जरी कारों का कार कलेक्शन है। उनके पास जो महंगी व लग्जरी कारें हैं, उनमें मिनी कूपर, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज बेंज जैसी कारें शामिल हैं।