सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: महल जैसा बंगला, लग्जरी गाड़ियों की लगी है लाइन, जानें कितना कमाते हैं अल्लू अर्जुन?

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 27 Feb 2022 10:58 AM IST
विज्ञापन
Allu Arjun Net Worth 2022 Income, Bungalow, Car collection Celebrity Lifestyle
अल्लू अर्जुन - फोटो : instagram/alluarjunonline

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की नई फिल्म पुष्पा रिलीज हुई है। अपने दमदार अभिनय और जबर्दस्त एक्शन से अल्लू अर्जुन ने एक बार फिर फैंस को प्रभावित किया। साउथ सिनेमा का नाम आते ही लोगों के दिमाग में अल्लू अर्जुन का नाम जरूर आता होगा। अल्लू की एक्टिंग तो बेहतरीन है ही लेकिन उनका स्टाइल भी लाजवाब है। साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले साउथ सिनेमा के एकमात्र एक्टर अल्लू अर्जुन हैं। वह एक्टर चिरंजीवी के भांजे हैं और रामचरण तेजा के कजिन लगते हैं। अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मों से करोड़ो कमाते हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों में वह सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेताओं में से एक है। ऐसे में उनकी लाइफस्टाइल भी किसी राजा महाराजा से कम नहीं है। उनका आलीशान घर और करोड़ों की गाड़ियां अल्लू अर्जुन की लग्जरी लाइफ को दर्शाता है। आइए जानते हैं दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन की नेट वर्थ, आय, कार कलेक्शन के बारे में।

Trending Videos
Allu Arjun Net Worth 2022 Income, Bungalow, Car collection Celebrity Lifestyle
अल्लू अर्जुन  - फोटो : instagram/alluarjunonline

अल्लू अर्जुन की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता अल्लू अर्जुन की नेट वर्थ लगभग 350 करोड़ रुपये है। अल्लू अर्जुन की सालाना 32 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं। अल्लू अर्जुन का हैदराबाद में एक आलीशान घर हैं। इसके अलावा एक आफिस और नाइट क्लब भी है, जिसका नाम 800 जुबली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Allu Arjun Net Worth 2022 Income, Bungalow, Car collection Celebrity Lifestyle
अल्लू अर्जुन - फोटो : instagram/alluarjunonline

अल्लू अर्जुन की आय

वैसे तो अल्लू अर्जुन एक फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं लेकिन उनकी फिल्म पिछली फिल्म अला वैकुंठपुरमलो के लिए अल्लू अर्जुन ने 25 करोड़ रुपये लिए थे। वहीं फिल्म पुष्पा के लिए भी उन्होंने इतने रुपये ही चार्ज किए हैं। फिल्मों और नाइट क्लब के अलावा अल्लू अर्जुन ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई कर लेते हैं। वह एक ब्रांड को एंडोर्स करने के 3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

Allu Arjun Net Worth 2022 Income, Bungalow, Car collection Celebrity Lifestyle
अल्लू अर्जुन - फोटो : instagram/alluarjunonline

अल्लू अर्जुन का आलीशान बंगला

पिछले दिनों अल्लू अर्जुन का घर चर्चा में था। हैदराबाद के पाॅश इलाके जुबली हिल्स में अल्लू अर्जुन का आलीशान बंगला है। इस बंगले की कीमत 100 करोड़ रुपये है। उन्होंने बंगले की डेकोरेशन पॉपुलर इंटीरियर डिजाइनर आमिर और हामिदा से कराई है। यहां वह अपने दोनों बच्चों और पत्नी के साथ रहते हैं। 

विज्ञापन
Allu Arjun Net Worth 2022 Income, Bungalow, Car collection Celebrity Lifestyle
2022 Audi - फोटो : Audi

अल्लू अर्जुन का कार कलेक्शन 

अल्लू अर्जुन का शानदार बंगला लग्जरी गाड़ियों के कलेक्शन से सजा है। उनके पास रेंज रोवर कार है, जिसकी कीमत लगभग 2.50 करोड़ रुपये है। वहीं एक उनके पास 7 करोड़ की अपनी वैनिटी वैन भी है। इसके अलावा 80 लाख की बीएमडब्ल्यू एक्स 5, जगुआर एक्सजे एल, ऑडी ए7 है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed