सभ्यता की शुरुआत से ही युद्ध मानवता के लिए विनाशकारी रहा है। बीती सदी में मनुष्य सभ्यता दो महायुद्धों की विभीषिका की साक्षी रही है। युद्ध ना केवल मनुष्यता को नेस्तनाबूद करता है बल्कि पीढ़ियों को तबाह कर देता है। बच्चों की सुनहरी ख्वाबों की बगिया और जिंदगी के सपने देखने वाली युवाओं की दुनिया को युद्ध की काली छाया कब धीरे-धीरे निगल जाती है पता ही नहीं चलता।
Vladimir Putin: जूडो में ब्लैक बेल्ट, तो फाइटर जेट भी उड़ा चुके हैं पुतिन, आसान शब्दों में यहां जानिए इनकी लाइफस्टाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच विश्व राजनीति के मानचित्र और मीडिया के आकाश में दो राष्ट्रपतियों के नामों की सर्वाधिक चर्चा है। इसमें पहला नाम है रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का और दूसरा है नाम है, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दिमीर जेलेंस्की का।
अमर उजाला अपने पाठकों के लिए दोनों राष्ट्रपतियों की जिंदगी के कुछ खास पहलुओं को सामने रख रहा है। यह वही जानकारियां हैं जो अक्सर आपने पढ़ी होंगी और सोशल मीडिया के मार्फत जानी होंगी।
आइए सबसे पहले जानते हैं पुतिन के बारे में जो अपने अनुशासन, एकतरफा फैसलों, अनूठी दिनचर्या और बातचीत के बेलाग व बेखौफ तरीके के बूते दुनिया के सभी नेताओं से सबसे अलग बने हुए हैं।आखिर ऐसा क्या है इस विश्व राजनेता के पास जो बीते एक दशक से दुनिया की सबसे शक्तिशाली राष्ट्राध्यक्षों की फेरहिस्त में उनका नाम सबसे ताकतवर बना हुआ है।
आइए आपको राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं, जिसे जानकार आप भी हैरान होंगे कि उम्र का 70 वां दशक देख रहा ये शख्स किस तरह किसी 30 साल के युवा से कम नहीं।
इधर इस खबर के अंत में आप यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दिमीर जेलेंस्की की जिंदगी के कुछ खास पहलुओं के बारे में भी जान पाएंगे, जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
ऐसे होती है सुबह की शुरुआत
फिटनेस का खास ख्याल