सब्सक्राइब करें

Christmas Decoration Ideas: क्रिसमस डे पर करनी हैं सजावट? अपनाएं ये पांच तरीके

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 23 Dec 2025 01:39 PM IST
सार

Christmas Day 2025: क्रिसमस डे के लिए स्कूल बोर्ड डेकोरेशन केवल सजावट नहीं, संस्कारों की प्रदर्शनी होनी चाहिए। जब बच्चे बोर्ड सजाते हैं, तो वे सिर्फ रंग नहीं भरते, वे सीखते हैं, समझते हैं और जुड़ते हैं।

विज्ञापन
Christmas Day 2025 Top 5 Board Decoration Ideas For School Students On Xmas Day
क्रिसमस डे पर बोर्ड डेकोरेशन आइडिया - फोटो : Instagram

Christmas Decoration Ideas: क्रिसमस डे मनाने की उत्सुकता सबसे अधिक बच्चों में रहती है। ऐसे में बच्चे घर से लेकर स्कूल तक हर जगह सेलिब्रेशन की तैयारी करते हैं। इसके लिए क्रिसमस ट्री सजाते हैं, स्टार और मोजे टांगते हैं। स्कूल में क्लास का ब्लैक बोर्ड सजाते हैं। इन सब के जरिए बच्चे अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन भी करते हैं।



स्कूल में क्रिसमस डे सेलिब्रेशन सिर्फ एक त्योहार तक सीमित नहीं, बल्कि परंपरा, रचनात्मकता और साझा खुशी का उत्सव होता है। ब्लैकबोर्ड या नोटिस बोर्ड, यही वह मंच है, जहांबच्चे रंगों, कागज और कल्पना से अपनी दुनिया रचते हैं। अगर आप भी क्रिसमस डे पर अपने स्कूल का ब्लैकबोर्ड डेकोरेशन करना चाहते हैं यो यहां Christmas Day 2025 के लिए टॉप 5 बोर्ड डेकोरेशन आइडियाज दिए जा रहे हैं। ये आसान, बजट-फ्रेंडली और शिक्षाप्रद हैं जो कि पूरी क्लास का माहौल खुशनुमा बना देंगे और आपकी टीचर को भी इन्प्रेस कर देंगे। 

 

Trending Videos
Christmas Day 2025 Top 5 Board Decoration Ideas For School Students On Xmas Day
क्रिसमस डे पर बोर्ड डेकोरेशन आइडिया - फोटो : Instagram

स्कूल छात्रों के लिए बोर्ड डेकोरेशन आइडिया

सांता का संदेश 

यह आइडिया खास तौर पर प्राइमरी और मिडिल क्लास के बच्चों के लिए उपयुक्त है। बोर्ड के बीच में बड़ा सा सांता क्लॉज़ का कटआउट लगाएं और उसके हाथ में एक स्क्रॉल, जिस पर कोई कोट या प्रेरित करने वाला संदेश लिखा हो, जैसे Merry Christmas, या Be Kind, Share Joy, Spread Love या, अच्छे बनो, खुशियाँ बाँटो। इस तरह की सजावट के लिए लाल और सफेद चार्ट पेपर से सांता का कटआउट बनाएं। उसपर काॅटन से सांता की दाढ़ी बनाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas Day 2025 Top 5 Board Decoration Ideas For School Students On Xmas Day
क्रिसमस ़ट्री वाला बोर्ड  - फोटो : Amar Ujala

क्रिसमस ़ट्री वाला बोर्ड 

क्लास रूम में क्रिसमस ट्री बनाकर सजा सकते हैं या ब्लैकबोर्ड पर क्रिसमस ट्री सजाएं। इसके लिए हरे चार्ट पेपर से बड़ा ट्री बनाएं। इसके अलावा ग्रीन चाॅक से भी क्रिसमस ट्री ड्राॅ कर सकते हैं। इसकी सजावट के लिए अगर क्रिसमस ट्री पर गिफ्ट की जगह एक शब्द  लिखें। जैसे प्रेम, दया, शांति, सहयोग, इमानदारी। इस तरह की सजावट शिक्षकों और अभिभावकों दोनों को पसंद आएगी और बच्चा इससे मूल्य व संस्कारों का पाठ भी सीख पाएगा।

Christmas Day 2025 Top 5 Board Decoration Ideas For School Students On Xmas Day
क्रिसमस डे पर बोर्ड डेकोरेशन आइडिया - फोटो : Instagram

क्रिसमस का स्टोरी बोर्ड

क्रिसमस मनाने के साथ बच्चो को इसके इतिहास, उत्पत्ति का भी ज्ञान होना चाहिए। क्रिसमस की जड़े उनकी कहानी में हैं। इसलिए क्रिसमस 2025 बोर्ड  डेकोरेशन में यह आइडिया प्रभावी है। क्रिसमस को तीन हिस्सों में बांटें। बेथहेलम की रात, चरनी में बाल यीशु, तारे और फरिश्ते। यह बोर्ड बच्चों को त्योहार का इतिहास भी सिखाता है, सिर्फ सजावट नहीं करता।

विज्ञापन
Christmas Day 2025 Top 5 Board Decoration Ideas For School Students On Xmas Day
क्रिसमस डे पर बोर्ड डेकोरेशन आइडिया - फोटो : Instagram

सपनों की क्रिसमस दीवार 

My Christmas Dream की थीम पर बोर्ड की सजावट करें। इससे हर बच्चा क्रिसमस की सजावट में भागीदार बनेगा। बोर्ड पर सबसे ऊपर लिखें- मेरी क्रिसमस की चाहत या ख्वाहिश। अब हर बच्चा रंगीन स्टार या स्टिक आन पेपर में अपनी अपनी विशेज लिखकर बोर्ड पर चिपकाएं। ये बोर्ड बच्चों के सपने, उम्मीदों से सजा होगा। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed