सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: कहीं आपको भी तो नहीं है बेड टी की आदत? इससे होने वाले नुकसान के बारे में जान लीजिए

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 04 Dec 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
bed tea side effects on health, all you need to know
बेड टी की आदत है नुकसानदायक - फोटो : Pixabay

चाय, दुनियाभर में पिए जाने वाले सबसे पसंदीदा पेय में से एक है। कई लोगों के लिए चाय एक आदत बन जाती है, जिसके बिना उन्हें सिरदर्द और थकान जैसा महसूस होने लगता है। कुछ लोगों को सुबह उठते ही बिस्तर पर चाय पीने की आदत होती है, जिसे सामान्य भाषा में बेड टी के रूप में जाना जाता है। चूंकि चाय में कैफीन की मात्रा होती है, जिसका सेवन करते ही नींद दूर हो जाती है औऱ शरीर में स्फूर्ति का एहसास होता है, पर क्या बेड टी सेहत के लिए फायदेमंद है? डॉक्टर्स का जवाब है- नहीं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह-सुबह खाली पेट चाय के रूप में पहले आहार का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आपकी भी बेड टी लेने की आदत है तो स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे सेहत के लिए सही नहीं मानते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में बेड टी से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। 

Trending Videos
bed tea side effects on health, all you need to know
पेट फूलने के क्या कारण हैं? - फोटो : pixabay

पेट फूलने की हो सकती है समस्या
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक चाय में कैफीन की मात्रा अधिक होती है जो प्रकृतिक रूप से मूत्रवर्धक होता है शरीर से पानी निकाल देता है। रात के करीब 8-10 घंटे पानी न पीने के कारण हमारा शरीर वैसे भी डिहाइड्रेट हो जाता है। ऐसे में खाली पेट चाय पी लेने से डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। यही कारण है कि कुछ लोगों को बेड टी के बाद पेट फूलने और कब्ज जैसी दिक्कत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bed tea side effects on health, all you need to know
पाचन को खराब करने वाली आदतें - फोटो : iStock

पेट के लिए नुकसानदायक
बिना मुंह की साफ-सफाई किए सबसे पहले चाय पीने की आदत पेट में कई प्रकार के बैक्टीरिया को भेज सकती है जो कई तरह की बीमारियों को जन्म दे सकते हैं। रात भर मुंह में बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, ऐसे में बिना इनकी साफ-सफाई किए कुछ भी खाने-पीने की आदत सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इससे पेट की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

bed tea side effects on health, all you need to know
मेटाबॉलिज्म को खराब करने वाली आदतें - फोटो : Pixabay

मेटाबॉलिज्म की समस्या 
खाली पेट चाय पीना मेटाबॉलिक सिस्टम को बाधित कर सकता है। बेट डी के सेवन से अम्लीय और क्षारीय पदार्थ एक साथ मिल जाते हैं जोकि मेटाबॉलिज्म के कार्य को प्रभावित कर सकते हैं, ऐसी स्थिति में पेट में ऐंठन, चक्कर आने और पाचन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
bed tea side effects on health, all you need to know
तनाव की समस्या से कैसे बचें? - फोटो : Pixabay

तनाव की समस्या
बेड टी लेने की आदत तनाव जैसी समस्याओं को भी बढ़ावा दे सकती है। बेड टी लेने से शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है जिसके चलते मूड स्विंग, तनाव जैसी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। बेड टी लेने वाले लोगों को अक्सर गुस्सा आने और चिड़चिड़ापन की समस्या हो सकती है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed