सब्सक्राइब करें

Health Tips: इन सूखे मेवों को भिगोकर खाने से मिलता है अधिक लाभ, क्या आप करते हैं इनका सेवन?

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 27 Sep 2022 12:28 PM IST
विज्ञापन
Benefits of Eating Soaked Dry Fruits, all you need to know about soaked almonds and raisins
भीगे हुए मेवे खाने के फायदे - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को आहार में सूखे मेवों को शामिल करने पर विशेष जोर देते हैं। सूखे मेवे कई प्रकार के विटामिन्स और खनिजों का उत्कृष्ट स्रोत माने जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने और फिट-ऊर्जावान रखने में सहायक हो सकते हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि अखरोट और मूंगफली जैसे नट्स में कई ऐसे यौगिक भी होते हैं, जो हृदय की कई गंभीर बीमारियों के जोखिम से आपको सुरक्षित रखने में सहायक हैं।



पर क्या आप जानते हैं कि कुछ मेवों को भिगोकर खाने से अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है? विशेषकर इन मेवों को रात में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से शरीर को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि कुछ मेवों को भिगोकर खाने से उनकी पौष्टिकता बढ़ जाती है। किशमिश और बादाम आदि को भिगोकर खाना ज्यादा लाभकारी माना जाता है। विशेषकर बच्चों को भीगे हुए बादाम जरूर खिलाने की सलाह दी जाती है, यह उनकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने और विकास के लिए काफी मददगार पाया गया है। आइए जानते हैं कि किन मेवों को भिगोकर खाना ज्यादा लाभकारी माना जाता है और इससे शरीर को किस प्रकार के लाभ मिल सकते हैं?

Trending Videos
Benefits of Eating Soaked Dry Fruits, all you need to know about soaked almonds and raisins
कुछ मेवों को भिगोकर खाने से मिलता है ज्यादा लाभ - फोटो : istock

नट्स को भिगोकर सेवन के लाभ

अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि नट्स को भिगोकर खाने से उसकी पौष्टिकता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। नट्स के सीड कवर में फाइटेट और ऑक्सालेट होते हैं, जो पोषक तत्वों  के अवशोषण, विशेष रूप से विटामिन-बी को ठीक से अवशोषित होने से रोक सकते हैं। भिगोने से इन फाइटेट्स के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है और नट्स को पचाने में भी आसानी होती है। नट्स को भिगोने से इसमें मौजूद प्रोटीन भी आसानी से पच जाता है। आइए जानते हैं कि किन मेवों को भिगोकर खाना ज्यादा लाभकारी माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits of Eating Soaked Dry Fruits, all you need to know about soaked almonds and raisins
अंजीर खाने से क्या लाभ होता है? - फोटो : Pixabay

अंजीर का भिगोकर करें सेवन

अंजीर अपनी कम कैलोरी और उच्च फाइबर वाली पोषकता के लिए काफी लाभकारी माने जाते रहे हैं। रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इनका सेवन करना त्वचा, बालों, रक्तचाप और पाचन के लिए विशेष लाभदायक माना जाता है। अंजीर में महत्वपूर्ण मात्रा में विटामिन बी 6 होता है, ऐसे में गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन करना आपको मॉर्निंग सिकनेस से बचाने और भ्रूण की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है। अंजीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो भ्रूण के स्वस्थ विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

Benefits of Eating Soaked Dry Fruits, all you need to know about soaked almonds and raisins
बादाम को भिगोकर खाने से लाभ - फोटो : iStock

भीगे हुए बादाम के लाभ

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ऐसे कई कारण हैं जिसकी वजह से लोगों को कच्चे बादाम के बजाय भीगे हुए बादाम खाने की सलाह दी जाती है। भीगे बादाम को चबाने और पचाने में आसानी होती है और बादाम को रातभर भिगाने के बाद से इसमें से लाइपेस रिलीज होता है जो पाचन की प्रक्रिया में सहायता करता है। यह एंजाइम मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने के साथ वजन को कम करने में भी आपके लिए सहायक है। भीगे बादाम को बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने में भी काफी लाभकारी माना जाता है।

विज्ञापन
Benefits of Eating Soaked Dry Fruits, all you need to know about soaked almonds and raisins
किशमिश के फायदे - फोटो : iStock

भीगे हुए किशमिश का सेवन

किशमिश को भी स्वास्थ्य विशेषज्ञ भिगोकर खाने की सलाह देते हैं। रातभर पानी में भिगाने के बाद सुबह किशमिश का सेवन कब्ज को दूर करने, मल त्याग को सुचारू रखने और शरीर से अपशिष्ट उत्पादों और विषाक्त पदार्थों को बाहर करने में मदद करता है। किशमिश को इंफ्लामेशन, एसिड रिफ्लक्स और पेट फूलने जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद पाया गया। भीगे हुए किशमिश के साथ इसका पानी पीना भी लाभकारी माना जाता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed