सब्सक्राइब करें

दिल, किडनी और लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है 1 गिलास किशमिश का पानी, हार्ट अटैक से भी बचेंगे

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 05 Jul 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
benefits of raisin water home remedies
पानी में किशमिश (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : File photo

अच्छी सेहत पाने के लिए हम क्या-क्या नहीं करते। कभी डॉक्टर के पास जाते हैं तो कभी घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं। आज हम बात करेंगे किशमिश के घरेलू नुस्खे पर। ये तो हम सभी जानते हैं कि किशमिश हमारे लिए सेहतमंद है, पर क्या आपको पता है कि रोज सुबह किशमिश का पानी पीने के भी बहुत से फायदे हैं। हम यहां आपको बताएंगे कि किशमिश का पानी किस तरह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। 

Trending Videos
benefits of raisin water home remedies
किशमिश - फोटो : pixabay

किशमिश के पानी में ढेर सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसका नियमित सेवन करने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलता है। इस पानी को कम से कम एक हफ्ते तक नियमित पीने से आपके दिल की बीमारी तो दूर होगी, साथ ही साथ आपका लिवर भी साफ रहेगा और उसके काम करने की क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। सबसे पहले ये जानते हैं कि किशमिश का पानी बनता कैसे है? 

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of raisin water home remedies
किशमिश - फोटो : File photo

यह काफी पुराना नुस्खा है जो आज भी कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। इसे तैयार करना बहुत ही आसान है। 
सामग्री-

  • 2 कप पानी
  • 150 ग्राम किशमिश
benefits of raisin water home remedies
पानी में किशमिश - फोटो : File photo

तैयार करने की प्रक्रिया

एक पैन में 1 गिलास पानी उबालें और उसमें मुठ्ठीभर किशमिश भिगो कर रातभर के लिए रख दें। दूसरे दिन सुबह इस पानी को छान कर गैस की धीमी आंच पर हल्का गरम कर लें। इस पानी को सुबह खाली पेट पिएं और 30-35 मिनट रूक कर ब्रेकफास्ट करें।

विज्ञापन
benefits of raisin water home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

अब बात करते हैं इसके फायदों के बारे में: 

नियमित तौर पर किशमिश का पानी पीने से शरीर से गंदगी बाहर निकल जाती है और खून साफ बना रहता है। इसके सेवन से लिवर की कार्य क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है। इस पानी को एक हफ्ते तक पीने से ब्लड सर्कुलेशन यानी रक्त प्रवाह काफी अच्छा होता रहता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed