फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diabetic Patient Diet: क्या डायबिटीज रोगी खा सकते हैं सेब? जानिए इस फल से सेहत को होने वाले अद्भुत स्वास्थ्य लाभ

Wed, 29 Jun 2022 01:25 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 29 Jun 2022 01:25 PM IST
विज्ञापन
Can Diabetic Patient Eat Apple, know how apple is beneficial for overall health
सेब खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixels

डायबिटीज रोगियों के लिए अपने आहार का चयन करना हमेशा से बड़ी चुनौती रही है। अधिक शर्करा वाली चीजों के सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है, ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ मधुमेह रोगियों को अपने लिए सब्जियों-फलों का चयन करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। विशेषरूप से आप किन फलों का सेवन करते हैं, इसका ख्याल रखना बहुत आवश्यक हो जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए एक सवाल सभी लोगों के मन में बना रहता कि क्या डायबिटीज रोगी सेब खा सकते हैं? इसका कारण यह है कि वैसे तो सेब प्राकृतिक रूप से पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं लेकिन इसका स्वाद मीठा होता है?



आहार विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज रोगियों के लिए आहार का चयन करते समय ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) पर ध्यान देना चाहिए। ग्लाइसेमिक इंडेक्स वह पैमाना है जिससे यह पता लगाया जाता है कि भोजन में पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज बनने में कितना समय लगता है?

सामान्यतौर पर कुछ अपवादों को छोड़कर 55 से कम जीआई वाली चीजों को शुगर रोगियों के लिए सुरक्षित माना जाता है। आइए जानते हैं कि इस आधार पर क्या डायबिटीज रोगियों के लिए सेब खाना फायदेमंद है या नहीं?

Can Diabetic Patient Eat Apple, know how apple is beneficial for overall health
डायबिटीज में कौन से फल खाएं? - फोटो : iStock

डायबिटीज रोगियों के लिए सेब
 

आहार विशेषज्ञों का कहना है कि सेब, डायबिटीज रोगियों के लिए फायेदमंद फल हो सकता है। वैसे तो सेब में कार्बोहाइड्रेट अधिक होता है, लेकिन इसमें पाई जाने वाली हाई फाइबर की मात्रा आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकती है। अध्ययन से पता चलता है  सेब में मौजूद फ्रुक्टोज फाइबर के कारण रक्त शर्करा का स्तर प्रभावित नहीं होता है। सेब ग्लाइसेमिक इंडेक्स के मामले में भी डायबिटीज रोगियों के लिए उचित माना जाता है। सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 36 होता है जो इसे डायबिटीज रोगियों के लिए उपयुक्त फल बनाता है।

यह शरीर के लिए कई अन्य तरीक से भी लाभकारी फल माना जाता है।

Can Diabetic Patient Eat Apple, know how apple is beneficial for overall health
सेब से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : pixabay

सेब से न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य लाभ

न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य  समस्याओं के लिए भी सेब का सेवन करना लाभकारी हो सकता है। साल 2019 के एक प्रयोगशाला अध्ययन के निष्कर्ष में शोधकर्ताओं ने पाया कि सेब में क्वेरसेटिन नामक एक कैमिकल कंपाउड पाया जाता है जो न्यूरोप्रोटेक्टिव प्रभाव के लिए जाना जाता है। यह उम्र से संबंधित न्यूरॉन हानि को रोकने में मदद कर सकता है। कुछ अध्ययन बताते हैं कि सेब खाने वाले लोगों में अल्जाइमर रोग का जोखिम कम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Can Diabetic Patient Eat Apple, know how apple is beneficial for overall health
कोलेस्ट्रॉल में सेब खाने के लाभ - फोटो : Pixabay

कोलेस्ट्रॉल का कम होता है खतरा

साल 2013 के  एक अध्ययन में पाया गया कि सेब लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम कर सकता है, हालांकि सेब का जूस पीने से इस तरह के प्रभाव नहीं देखे गए हैं। अध्ययन में लेखकों ने निष्कर्ष निकाला कि सेब में फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। हालांकि अगर सेब को छिलके सहित खाया जाए तो इससे और अधिक अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Can Diabetic Patient Eat Apple, know how apple is beneficial for overall health
मोटापा कम करने के लिए खाएं सेब - फोटो : Pixabay

मोटापे का कम होता है खतरा

साल 2019 में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, सेब में बायोएक्टिव यौगिक होते हैं जो आंत के स्वस्थ  बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। यह मोटापे से ग्रस्त लोगों के स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव डाल सकता है। अध्ययन के निष्कर्ष  में पाया गया कि सेब का सेवन मोटापे के जोखिम को कम करने के साथ, पहले से ही मोटापे के शिकार लोगों की सेहत को सुधारने में मदद कर सकता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed