सब्सक्राइब करें

Health Tips: खाना खाने के बाद ठंडा पानी पिएं या गुनगुना? जानिए क्या है विशेषज्ञ की सलाह

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 08 Nov 2025 04:29 PM IST
सार

  • नियमित अंतराल पर सही मात्रा में पानी पीना शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है, शरीर से विषाक्तता को कम करता है और मेटाबॉलिज्म ठीक रखता है। दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। 

विज्ञापन
cold or lukewarm water after meal know doctors tips khane ke bad kaisa pani peena chahiye
भोजन के बाद पानी - फोटो : Adobe Stock

हम सब जानते हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी पीते रहना जरूरी है, लेकिन पानी पीने के साथ सही तरीका और समय भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। शरीर का लगभग 70% हिस्सा पानी से बना है और यही पानी हमारे हर अंग को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है। अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए, तो थकान, सिर दर्द, कब्ज, त्वचा की रूखापन और यहां तक कि दिल की धड़कन में भी गड़बड़ी आ सकती है।



शोध बताते हैं कि नियमित अंतराल पर सही मात्रा में पानी पीना शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है, शरीर से विषाक्तता को कम करता है और मेटाबॉलिज्म ठीक रखता है। दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

क्या आप शरीर के लिए आवश्यक मात्रा में पानी पीते हैं? 

cold or lukewarm water after meal know doctors tips khane ke bad kaisa pani peena chahiye
खाते समय नहीं पीना चाहिए पानी - फोटो : Freepik.com

पानी पीने को लेकर बरतें सावधानी

पानी पीने को लेकर जब भी बात होती है तो एक चीज सबसे ज्यादा सुनने को मिलती है कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे पेट के एसिड का संतुलन बिगड़ता है और पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है।

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि खाना खाने के 30 मिनट बाद पानी पीना सबसे सही समय होता है। वहीं सुबह उठते ही खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीना शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया को सक्रिय करता है।

cold or lukewarm water after meal know doctors tips khane ke bad kaisa pani peena chahiye
गुनगुना पानी पीने के फायदे - फोटो : Adobe Stock

खाना खाने के बाद पिएं गुनगुना पानी

अगर आप खाना खाने के बाद पानी पीना चाहते हैं तो इस बात का भी ध्यान रखें कि पानी ठंडा है या गर्म?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को खाना खाने के बाद कम से कम पानी पीने की सलाह देते हैं। भोजन के बाद पानी पीना भी चाहते हैं तो गुनगुना या हल्का गर्म पानी पीना चाहिए। आयुर्वेद विशेषज्ञ कहते हैं, भोजन के बाद ठंडा पानी को सेहत के लिए हानिकारक मानता है। इसके स्थान पर गुनगुने य हल्के गरम पानी को बेहतर विकल्प बताया गया है। अगर हम खाने के तुरंत बाद ठंड पानी पीते हैं, तो यह पाचन अग्नि को कमजोर कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
cold or lukewarm water after meal know doctors tips khane ke bad kaisa pani peena chahiye
गुनगुना पानी पाचन के लिए ठीक - फोटो : Adobe Stock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

पाचन क्रिया धीमी होने से भोजन ठीक से नहीं पचता जिससे गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती है। वहीं गुनगुना पानी पाचन क्रिया को बढ़ावा देता है और भोजन को जल्दी पचाने मदद करता है। खाने के बाद गरम पानी  पीने से पेट में भोजन जल्दी टूटता है और पाचन बेहतर होता है।

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. नवदीप जोशी कहते हैं, ठंडा पानी पाचन अग्नि को मंद करता है। यह शरीर की ऊर्जा को क्षीण करता है और रोगों का कारण बनता है। भोजन के बाद गुनगुना पानी पीना ही स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।



---------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed