फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में फायदेमंद है च्यवनप्राश का सेवन, संक्रमण का खतरा होगा कम

Wed, 09 Sep 2020 03:32 PM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 09 Sep 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
coronavirus benefits advantages of chyawanprash in covid 19 pandemic chyawanprash health benefits in hindi
च्यवनप्राश बहुत सारी औषधियों का एक मिश्रण है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

च्यवनप्राश बहुत सारी औषधियों का एक मिश्रण है। इसमें मौजूद औषधियां आपको कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बचाती हैं। कोरोना वायरस बीमारी से बचने के लिए हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत आवश्यक है। कोरोना काल में च्यवनप्राश का सेवन हमारे लिए फायदेमंद हो सकता है। च्यवनप्राश हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर रोगों और वायरस से लड़ने के लिए हमारे शरीर को मजबूत बनाता है।आइए, जानते हैं कि कोरोना से बचाव के लिए च्यवनप्राश कैसे फायदेमंद हो सकता है।

coronavirus benefits advantages of chyawanprash in covid 19 pandemic chyawanprash health benefits in hindi
च्यवनप्राश में कम से कम 36 जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

च्यवनप्राश में कम से कम 36 जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जाता है। इसमें मिलाई जाने वाली आयुर्वेदिक औषधियां जैसे आंवला, ब्राह्मी आदि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं। आंवला में विटामिन सी होता है, जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, जिससे हमारा शरीर बीमारियों और वायरस से बचा रहता है। डाक्टर्स के अनुसार कोरोना वायरस सबसे ज्यादा व्यक्ति के फेफड़ों पर बुरा प्रभाव डालता है। च्यवनप्राश श्वसन संबंधित संक्रमण को रोकता है, फेफड़ों की कार्यप्रणाली में सुधार लाता है। इसलिए कोराना से बचाव के लिए च्यवनप्राश का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

coronavirus benefits advantages of chyawanprash in covid 19 pandemic chyawanprash health benefits in hindi
च्यवनप्राश एक आयुर्वेदिक औषधियों का एक पूर्ण मिश्रण है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

च्यवनप्राश आयुर्वेदिक औषधियों का एक पूर्ण मिश्रण है। इसमें पाई जाने वाली आयुर्वेदिक औषधियों में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे रहते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात है कि इसके सेवन से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) मजबूत होता है, जो किसी भी वायरस से लड़ने में आपकी मदद करता है। इसलिए कोरोना काल में च्यवनप्राश का सेवन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कोरोना से बचने में आपकी मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus benefits advantages of chyawanprash in covid 19 pandemic chyawanprash health benefits in hindi
च्यवनप्राश के गुणों के कारण इसका उपयोग सर्दियों के दिनों में ज्यादा किया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

च्यवनप्राश के गुणों के कारण इसका उपयोग सर्दियों के दिनों में ज्यादा किया जाता है, क्योंकि इसमें डाली जाने वाली औषधियां सर्दी में जुकाम और एलर्जी से बचाती हैं। जिससे बार-बार होने वाले जुकाम और फेफड़ों में जमने वाले कफ में फायदा मिलता है। आप सीमित मात्रा में इसका सेवन कोरोना काल में कर सकते हैं।

विज्ञापन
coronavirus benefits advantages of chyawanprash in covid 19 pandemic chyawanprash health benefits in hindi
कोरोना के सामान्य लक्षण सर्दी-जुकाम खांसी, सांस लेने में तकलीफ से शुरू होते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
कोरोना के सामान्य लक्षण सर्दी-जुकाम खांसी, सांस लेने में तकलीफ से शुरू होते हैं। उसके बाद ये वायरस सीधे हमारे फेफड़ो पर असर करता है। सर्दी-जुकाम से परेशान लोगों पर किए गए एक अध्ययन के मुताबिक च्यवनप्राश का सेवन करने से शरीर किसी भी तरह के संक्रमण का सामना बेहतर तरीके से कर सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed