फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: वैक्सीन बनाने को वॉलंटियर बहाल कर रही कंपनी, संक्रमित होने पर देगी 3.40 लाख रुपये

Sat, 14 Mar 2020 10:59 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 14 Mar 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine to be develop by this company need volunteer for research
coronavirus - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में पांव पसारने के बाद महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस का अबतक कोई इलाज नहीं ढूंढा जा सका है। दुनियाभर के अलग-अलग देशों में वैज्ञानिक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसका इलाज खोजने में लगे हैं। कोरोना के मरीजों पर एचआईवी की दवा का पॉजिटिव असर तो दिखा, लेकिन हेल्थ जर्नल लैंसेट में प्रकाशित शोध के अनुसार ये दवाएं उतनी कारगर नहीं है। इस बीच ब्रिटेन की एक कंपनी इसका वैक्सीन बनाने के प्रयास में लगी हुई है। यह कंपनी ह्यूमन बॉडी पर अध्ययन करेगी और इसके लिए वॉलेंटियर की बहाली कर रही है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से:  

Coronavirus Vaccine to be develop by this company need volunteer for research
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों ने कई देशों के लोगों को हिलाकर रख दिया है। इस बीच ब्रिटेन की एक कंपनी ने वॉलंटियर बहाल कर मानव शरीर पर प्रयोग करेगी। यह कंपनी कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर बड़ी राशि देगी। इस बारे में एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार इस प्रयोग के दौरान अगर कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाता है, तो उसे 4,588 डॉलर यानी करीब 3,40,083 रुपये देगी। 

Coronavirus Vaccine to be develop by this company need volunteer for research
Research
लंदन की क्वीन मैरी बायो इंटरप्राइजेज इनोवेशन सेंटर कोरोना वायरस की वैक्सीन विकसित करेन में लगी है और इसी अध्ययन के लिए 24 लोगों की भर्तियां कर रही है। इस रिसर्च के लिए जिन लोगों की भर्ती की जाएगी, उनको पहले कई तरह के स्वास्थ्य जांच से गुजरना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine to be develop by this company need volunteer for research
Research (File photo)
सेलेक्ट हो जाने के बाद वॉलंटियर को प्रयोगशाला में रहना होगा और इस दौरान उसके शरीर में कमजोर किए गए कोरोना वायरस को इंजेक्ट किया जाएगा। कंपनी के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इससे वॉलंटियर को कुछ खास दिक्कत नहीं होगी। उन्हें केवल सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हो सकती है। यह कोरोना के शुरुआती लक्षण में भी शामिल है। 
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine to be develop by this company need volunteer for research
Research - फोटो : पेक्सेल्स

कंपनी का कहना है कि वॉलंटियर को दो सप्ताह तक निगरानी में रखा जाएगा। इस रिसर्च के दौरान वॉलंटियर के शरीर में कोरोना वायरस इंजेक्ट करने के बाद उसे थोड़ा परहेज करना होगा। उसकी डाइट फिक्स रहेगी और उन्हें अन्य लोगों से बिल्कुल अलग रखा जाएगा। उनके किसी प्रकार के श्रम या कसरत करने पर भी पाबंदी रहेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed