{"_id":"5a325e7a4f1c1b6e468ba53e","slug":"do-you-know-these-5-daily-use-things-have-lots-of-bacteria-and-can-make-you-ill-too","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान! सदा साफ दिखने वाली ये 5 चीजें कभी साफ नहीं होती, खतरे जान लीजिए","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान! सदा साफ दिखने वाली ये 5 चीजें कभी साफ नहीं होती, खतरे जान लीजिए
रूपायन डेस्क/अमर उजाला
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूटी टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉस्मेटिक्स से लेकर कंघी, पेपर स्प्रे से लेकर परफ्यूम स्प्रे तक। महिलाओं के हैंडबैग में जरूरत का हर सामान मौजूद रहता है। सामान इतना कि वे हैंडबैग की सही देखभाल भी नहीं कर पाती हैं। इस वजह से उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।
कई बार बेडशीट और तकिये के कवर दिखने में साफ तो लगते हैं, मगर ऐसा होता नहीं है। भले ही आपको अपना बेडशीट (चादर) साफ दिखे, लेकिन बेड पर मौजूद धूल से भी तो एलर्जी होती है। दिनभर में उड़ती धूल बिस्तर पर आकर जमा होती रहती हैं, जो आपको नजर नहीं आती।
साथ ही आपके शरीर से निकलने वाला पसीना और बाहर से आने पर कपड़ों के साथ आए कई तरह के बैक्टीरिया भी आपके बेडशीट पर जमा होते रहते हैं। इनके ऊपर सोने से कई तरह की एलर्जी और अस्थमा का खतरा रहता है। ऐसे में अगर आप महीने में सिर्फ एक या दो बार ही बेडशीट बदलती हैं, तो इस आदत पर फिर से विचार करें। सही आदत तो यह है कि हफ्ते में दो बार बेडशीट बदली जाए।

खाते, सोते, उठते-बैठते, हर वक्त हाथ में मोबाइल। ये आदत भी ठीक नहीं है और अगर आप शौचालय में भी मोबाइल का इस्तेमाल कर रही हैं, तो यह और भी बुरी बात है। आपको पता होना चाहिए कि टॉयलेट सीट, फ्लश और बाथरूम के सिंक में कई तरह के खतरनाक बैक्टीरिया होते हैं।
शौच करने से लेकर हाथ धोने के बीच के समय में अगर आप फोन का इस्तेमाल करती हैं, तो उन बैक्टीरिया के लिए आपके शरीर में दाखिल होने का रास्ता साफ हो जाता है। इससे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और आंतों से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ता है।

अगर आप आफिस में डेस्क पर बैठे-बैठे कुछ-न-कुछ खाती रहती हैं, तो सेहत के लिए ये आदत भी ठीक नहीं है। आपके की-बोर्ड और डेस्क से होता हुआ खतरनाक बैक्टीरिया आपके खाने के साथ पेट तक पहुंचता है और आपको बीमार करता है। इसलिए हमेशा डेस्क से अलग बैठकर खाइए और खाने से पहले और बाद में अच्छी तरह हाथ धोइए।
विज्ञापन
रिमोट की सफाई के बारे में शायद ही हम कभी सोचते हों। आपको पता नहीं कि लगातार अलग-अलग लोगों के हाथों में रिमोट आने से इस पर भी कई तरह की गंदगी और बैक्टीरिया जमा होते हैं। ऐसे में एंटी-बैक्टीरियल वाइप से रिमोट की सफाई जरूरी है।