सब्सक्राइब करें

Health Tips: हाथ, पैर और नाखूनों पर भी दिखते हैं लिवर खराब होने के संकेत, नजरअंदाज करना हो सकता है 'जानलेवा'

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 29 Nov 2025 06:00 PM IST
सार

Liver Damage Symptoms: लिवर खराब होना एक बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति है। कई मामलों में ये जानलेवा भी होता है। इसके शुरुआती लक्षण अक्सर ऐसे होते हैं जिन्हें लोग नजरअंदाज करते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Early signs of Liver Damage You Can See on Your Hands Feet Nails Check symptoms causes treatments
लिवर - फोटो : Freepik

Early Signs Of Liver Damage: लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो डिटॉक्सिफिकेशन, प्रोटीन संश्लेषण और पाचन में मुख्य भूमिका निभाता है। लिवर को होने वाली क्षति अक्सर धीरे-धीरे शुरू होती है, और इसके शुरुआती संकेत इतने सामान्य होते हैं कि लोग उन्हें आसानी से नजरअंदाज कर देते हैं। लिवर डैमेज तब होता है जब लिवर किसी बीमारी, वायरल संक्रमण, अत्यधिक शराब या हानिकारक टॉक्सिन्स के कारण घायल हो जाता है। 



जब तक यह गंभीर रूप नहीं लेता, तब तक इसके लक्षण साधारण होते हैं। यानी पीलिया या पेट की सूजन नहीं दिखते हैं। हालांकि लिवर के खराब होने के शुरुआती संकेत शरीर के उन हिस्सों पर दिखाई देने लगते हैं, जहां खून का संचार सबसे ज्यादा होता है, यानी हाथ और पैर। लिवर की कार्यक्षमता बिगड़ने पर दिखने वाले ये लक्षण, एक गंभीर चेतावनी होते हैं, जिसे समय रहते पहचानकर इस बीमारी से बचा जा सकता है। इन संकेतों को अनदेखा करना लिवर सिरोसिस या लिवर फेलियर जैसी जानलेवा स्थितियों का कारण बन सकता है।

Trending Videos
Early signs of Liver Damage You Can See on Your Hands Feet Nails Check symptoms causes treatments
हाथ में सूजन होना - फोटो : Adobe Stock

हाथों पर लालिमा
लिवर डैमेज का पहला स्पष्ट संकेत हाथों की हथेलियों पर दिखाई देता है, जिसे पामर एरिथेमा कहते हैं। इस स्थिति में हथेलियां लाल हो जाती हैं। लिवर की क्षति के कारण शरीर में ब्लड फ्लो का पैटर्न और हार्मोनल लेवल बदल जाते हैं।

चूंकि लिवर रक्त वाहिकाओं के कार्य को नियंत्रित करता है, इसलिए इसके खराब होने पर हाथों की रक्त वाहिकाएं असामान्य रूप से फैल जाती हैं, जिससे यह दर्दरहित लालिमा दिखाई देती है। यह लालिमा दोनों हाथों पर समान रूप से असर करती है जो सिरोसिस या हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों का संकेत हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Early signs of Liver Damage You Can See on Your Hands Feet Nails Check symptoms causes treatments
पैरों का सीजना - फोटो : Adobe Stock

पैरों में सूजन
लिवर खराब होने का एक और प्रमुख संकेत पैरों और टखनों में सूजन आना है। लिवर खून को गाढ़ा करने वाले प्रोटीन एल्ब्यूमिन का उत्पादन करता है। जब लिवर क्षतिग्रस्त होता है, तो एल्ब्यूमिन का उत्पादन कम हो जाता है, जिससे तरल पदार्थ रक्त वाहिकाओं से रिसकर पैरों के ऊतकों में जमा हो जाता है। यह सूजन और भारीपन दिखाता है कि शरीर में तरल पदार्थ का संतुलन बिगड़ गया है।


ये भी पढ़ें- Heart Attack: सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, डॉक्टर से जानिए दिल के मरीज कैसे रखें सेहत का ध्यान
Early signs of Liver Damage You Can See on Your Hands Feet Nails Check symptoms causes treatments
नाखून - फोटो : Adobe Stock

नाखूनों पर दिखते हैं ये बदलाव
लिवर की बीमारी का असर नाखूनों पर भी दिखता है। गंभीर लिवर रोगों में, नाखून का निचला हिस्सा सफेद हो जाता है, जिसे टेरीज नेल्स कहते हैं। इसके अलावा नाखूनों का रंग पीला पड़ना भी बिलीरुबिन के जमाव (पीलिया) का संकेत हो सकता है। इसलिए ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।


ये भी पढ़ें- Cough syrup: बिना प्रिस्क्रिप्शन के नहीं खरीद पाएंगे कफ सिरप! दवाओं के इस्तेमाल से पहले जान लें ये जरूरी बातें
विज्ञापन
Early signs of Liver Damage You Can See on Your Hands Feet Nails Check symptoms causes treatments
हाथ-पैर में खुजली होना - फोटो : Adobe Stock
खुजली और पैरों में जलन
लिवर जब विषैले तत्वों को बाहर नहीं निकाल पाता, तो पित्त रक्त में जमा हो जाता है। इसके कारण पैरों और तलवों में गंभीर खुजली महसूस हो सकती है। यह खुजली अक्सर रात में बढ़ जाती है। इसके साथ ही कई मरीजों को पैरों के तलवों में असामान्य जलन भी महसूस होती है। इन शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed