सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Health Tips: मिनटों में फिनिश कर देते हैं लंच हो या डिनर? बहुत जल्दी-जल्दी खाने की आदत है तो सावधान

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 10 Mar 2026 08:14 PM IST
सार

बहुत तेजी से खाना यानी बिना ठीक से चबाए और जल्दी-जल्दी निगलना, पाचन तंत्र पर सीधा असर डालता है। इसका शरीर पर कई तरह से नकारात्मक असर हो सकता है। कहीं आप भी तो ये गलती नहीं कर रहे हैं?

विज्ञापन
Eating too fast is bad for your health bahut jaldi jaldi khane se kya hota hai
जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं आप? - फोटो : Freepik.com

शरीर को स्वस्थ और फिट रखना चाहते हैं तो आहार में सुधार करना इसके लिए सबसे जरूरी माना जाता है। हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं उसका सेहत पर सीधा असर होता है। हम क्या खा रहे हैं इसका ध्यान रखना तो जरूरी है ही, इससे भी ज्यादा जरूरी है इस बात का ध्यान रखना कि हम उसे कैसे खा रहे हैं? 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बढ़ती भाग-दौड़, ऑफिस की जल्दी में लोगों की खाने की आदतें काफी बदलती जा रही हैं। लोगों के पास शांति से खाना खाने का वक्त नहीं है, लिहाजा जल्दी-जल्दी में खाने की आदत होती जा रही है। हालांकि ये आदत सेहत के लिए कई तरह की दिक्कतें बढ़ाने वाली मानी जाती है।

अगर आप भी बहुत जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं तो सावधान हो जाइए, इसके कई नुकसान हो सकते हैं।

Trending Videos
Eating too fast is bad for your health bahut jaldi jaldi khane se kya hota hai
जल्दी जल्दी खाना खाते हैं आप? - फोटो : Freepik.com

बिना ठीक से चबाए खाना खाना ठीक नहीं

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, बहुत तेजी से या बिना ठीक से चबाए खाना खाना और जल्दी-जल्दी निगलना, पाचन तंत्र पर सीधा असर डालता है। 
 

  • जब हम खाना ठीक से नहीं चबाते तो लार पर्याप्त मात्रा में नहीं बनती, जिससे पाचन में समस्या हो सकती है।
  • आमतौर पर दिमाग को पेट भरने का संकेत मिलने में लगभग 20 मिनट का समय लगता है, इसलिए जल्दी खाने वाले लोग अक्सर जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। 


जल्दी-जल्दी खाना सिर्फ पाचन स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि हृदय की सेहत और कई अन्य समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती है।


पेट से जुड़ी दिक्कतों का खतरा

बहुत तेजी से खाना खाने की आदत आपके पाचन तंत्र को प्रभावित करने वाली हो सकती है।
 

  • पाचन की प्रक्रिया मुंह से शुरू होती है, जहां लार में मौजूद एंजाइम कार्बोहाइड्रेट को तोड़ना शुरू कर देते हैं। 
  • जब हम बिना ठीक से चबाए खाना निगल लेते हैं, तो यह प्रक्रिया अधूरी रह जाती है। 
  • इससे पेट पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और एसिडिटी, गैस, अपच, पेट फूलना और भारीपन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। 
  • तेजी से खाने वाले लोगों में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं ज्यादा देखी जाती हैं। इसके अलावा जल्दी खाने से हवा भी ज्यादा मात्रा में निगल ली जाती है, जिससे ब्लोटिंग और डकार की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Eating too fast is bad for your health bahut jaldi jaldi khane se kya hota hai
डायबिटीज का खतरा - फोटो : Adobe Stock

क्रॉनिक बीमारियों का भी हो सकता है खतरा

बहुत तेजी से खाना खाने की आदत आपमें मोटापे और मेटाबॉलिक बीमारियों के खतरे को भी बढ़ाने वाली हो सकती है।  यदि आप बहुत तेजी से खाते हैं, तो इससे दिमाग को पेट भरने का संकेत न मिलने से आप जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेने लगते हैं। 

इससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है जिससे टाइप-2 डायबिटीज और इंसुलिन रेसिस्टेंस का जोखिम हो सकता है। इसके अलावा यह आदत मेटाबॉलिक सिंड्रोम का कारण बन सकती है जो आगे चलकर हृदय रोग का कारण बन सकते हैं। 

Eating too fast is bad for your health bahut jaldi jaldi khane se kya hota hai
गले में खाना फंसने का खतरा - फोटो : Freepik.com

इन जोखिमों को भी जान लीजिए

बहुत जल्दी-जल्दी खाने की आदत के और भी कई नुकसान हो सकते हैं।
 

  • जब भोजन को बिना ठीक से चबाए निगल लिया जाता है, तो इसके गले में फंसने का खतरा हो सकता है। 
  • बच्चों और बुजुर्गों में जल्दी-जल्दी खाने का वजह से गले में फंसने का खतरा अधिक देखा जाता है। 
  • इससे सांस लेने में दिक्कत, खांसी जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं।




-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed