फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट की इन परेशानियों से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो रोज करें इस चीज का सेवन, डायबिटीज में भी है फायदेमंद

Tue, 22 Sep 2020 09:21 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 22 Sep 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
Health Benefits of fenugreek greens in stomach problems and diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मेथी का साग खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। ये हरी सब्जी कई तरह से शरीर के लिए लाभदायक होती है। मेथी का साग स्वाद के साथ सेहत के लिए भी अच्छा रहता है। मेथी में पाए जाने वाले गुण शरीर को कई समस्याओं से बचाने में सक्षम हैं। मेथी के बीज जिसे मेथी दाना कहते हैं, ये भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से न केवल सेहत ठीक रहती है बल्कि बालों के लिए भी मेथी फायदेमंद होती है। आप भी मेथी का सेवन करके कई रोगों से शरीर को बचा सकते हैं। आइए जानते हैं मेथी के फायदों के बारे में...

Health Benefits of fenugreek greens in stomach problems and diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मेथी के साग का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप मेथी का साग भी बना कर खा सकते हैं और इसका रस भी निकाल कर पी सकते हैं। मधुमेह के रोगी मेथी दाने को पानी में भिगोकर इसका पानी भी पी सकते हैं। ये लाभदायक रहता है।

Health Benefits of fenugreek greens in stomach problems and diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मेथी का साग कब्ज और गैस की समस्याओं से निजात दिलाता है। अगर किसी को गैस की समस्या रहती है तो मेथी का सेवन फायदेमंद रहता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया सुचारु रहती है, जिससे पेट संबंधित परेशानियों से निजात मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Benefits of fenugreek greens in stomach problems and diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मेथी की पत्तियां और मेथी दाना दोनों ही बालों को चमकदार बनाते हैं। मेथी के दानों का पानी बालों में लगाने से बाल गिरना कम हो जाते हैं। मेथी के दाने पीसकर बालों में लगाने से चमक आती है।

विज्ञापन
Health Benefits of fenugreek greens in stomach problems and diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बच्चों को अक्सर पेट में कीड़े की समस्या हो जाती है। मेथी के पत्तों का एक चम्मच रस रोजाना पिलाने से पेट के कीड़ों की समस्या से निजात मिलती है। बड़े भी मेथी के पत्तों का रस ले सकते हैं।
 
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed