फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: गंभीर डेंगू के इन चार लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, ये रहा बचाव का तरीका

Tue, 23 Nov 2021 11:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 23 Nov 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
health tips severe symptoms and treatment procedure of dengue fever
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका - फोटो : istock

डॉ. राजन गांधी


फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

कोरोना के बाद अब देश के ज्यादातर हिस्सों में डेंगू के मामलों ने हर किसी की चिंता को बढ़ा रखा है। आए दिन डेंगू के काफी मामले देश में सामने आ रहे हैं। वहीं, देखने में मिला है कि देश में पिछले कुछ सालों में डेंगू के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। जब एडीज मच्छर किसी व्यक्ति को काटता है, तो इसके कारण वो डेंगू की चपेट में आ सकता है। बच्चे से लेकर बड़े बुजुर्ग तक इस डेंगू की बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, जिसमें बुखार आना और प्लेटलेट्स का लगातार गिरने जैसी दिक्कतें सामने आती हैं। वहीं, कई बार ये गंभीर लक्षण जानलेवा तक हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि डेंगू के गंभीर लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज न किया जाए। तो चलिए जानते हैं ये लक्षण हैं क्या, जो हमें डेंगू की चपेट में आने के संकेत देते हैं...

health tips severe symptoms and treatment procedure of dengue fever
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका - फोटो : iStock

3-7 दिन बाद नजर आ सकते हैं ये गंभीर लक्षण:

तेज दर्द और सांस लेने में दिक्कत

  • मरीज के पेट में तेजी से दर्द उठ सकता है, और साथ ही सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है। इसकी वजह से दम घुटने जैसी स्थिति भी बन सकती है।
health tips severe symptoms and treatment procedure of dengue fever
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका - फोटो : iStock

लगातार उल्टी आना

  • वहीं डेंगू के गंभीर लक्षणों में उल्टी आना भी एक लक्षण है। कई लोगों को लगातार उल्टी होती है, तो वहीं उल्टी में खून आने की दिककतें भी काफी सामने आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
health tips severe symptoms and treatment procedure of dengue fever
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका - फोटो : iStock

नाक से खून आना

  • वहीं, डेंगू के गंभीर लक्षण में नाक से खून भी आता है। साथ ही मसूड़ों से भी खून निकलने की दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
health tips severe symptoms and treatment procedure of dengue fever
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका - फोटो : iStock

ये भी हैं लक्षण:-

-शरीर में लिक्विड का जम जाना़
-लिवर में परेशानी होनी
-प्लेटलेट्स का लगातार गिरना
-बेचैनी महसूस होना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed