फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: विटामिन बी12 की कमी का क्या है असली कारण, डॉक्टर ने सुझाए ये उपाय

Sun, 02 Nov 2025 01:53 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 02 Nov 2025 01:53 PM IST
सार

Reason for Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी12 की कमी से शरीर कई समस्याएं होती हैं, और इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। डॉक्टर के मुताबिक इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन एक बड़ा कारण कुछ खास दवाइयों का अधिक सेवन है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Health Tips What is the real reason behind Vitamin B12 deficiency doctor suggests these remedies
विटामिन बी-12 - फोटो : Adobe Stock

Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी12 हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है, और इसकी कमी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होती है। यह विटामिन हमारे दिमाग के नसों को मजबूत रखने, शरीर में खून बनाने और ताकत बनाए रखने के लिए अनिवार्य है। इस महत्वपूर्ण विटामिन की कमी के कारण अक्सर लोग लगातार थकान, कमजोरी, या नसों में झुनझुनी महसूस करते हैं।



आमतौर पर लोग मानते हैं कि इसकी कमी का कारण केवल खराब आहार (डाइट) है। हालांकि कई बार इसकी कमी के पीछे की वजह हमारी कुछ ऐसी सामान्य दवाएं होती हैं जिनका सेवन हम जाने-अनजाने बार-बार या लंबे समय तक करते हैं। ये दवाएं सीधे आंतों में विटामिन बी12 के अवशोषण की प्रक्रिया को बाधित कर देती हैं, जिससे शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता।

हाल ही में मशहूर डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि इसकी कमी का असली कारण सिर्फ आहार (डाइट) नहीं है, बल्कि कुछ ऐसी सामान्य दवाइयां हैं जिनका सेवन हम जाने-अनजाने बार-बार या लंबे समय तक करते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Health Tips What is the real reason behind Vitamin B12 deficiency doctor suggests these remedies
पेट की समस्या - फोटो : Adobe Stock

एसीडिटी और डायबिटीज की दवाएं
डॉक्टर शालिनी के मुताबिक कुछ दवाएं जैसे एसिडिटी की दवाएं (एंटासिड), आंतों में एसिड के लेवल को कम कर देती हैं। विटामिन बी12 को अवशोषित करने के लिए पर्याप्त पेट एसिड जरूरी होता है, एसिड कम होने पर अवशोषण कम हो जाता है। इसी तरह डायबिटीज की दवा मेटफार्मिन सीधे छोटी आंतों में विटामिन बी12 के अवशोषण को रोक देती है।

ये भी पढ़ें- Prostate Problems: सभी पुरुषों को कभी न कभी होनी है प्रोस्टेट की ये समस्या, समय रहते पहचानें इसके लक्षण
 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Shalini Singh Salunke (@myexpertdoctor)



 
Health Tips What is the real reason behind Vitamin B12 deficiency doctor suggests these remedies
दवाएं - फोटो : Freepik.com

एंटी-एलर्जी और गर्भ निरोधक गोलियां
एच-2 ब्लॉकर और कुछ अन्य दवाएं जो एलर्जी या एसीडिटी कम करने के लिए ली जाती हैं, वे भी अप्रत्यक्ष रूप से बी12 के अवशोषण को बाधित करती हैं। इसके अलावा ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स (गर्भ निरोधक गोलियां) लेने वाली महिलाओं में भी विटामिन बी12 की कमी अक्सर देखी जाती है, क्योंकि ये दवाएं शरीर में इस विटामिन के उपयोग को प्रभावित कर सकती हैं।


ये भी पढ़ें- Post Viral Fever Tips: वायरल बुखार ठीक होने के बाद भी शरीर में है थकान? तुरंत करें ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips What is the real reason behind Vitamin B12 deficiency doctor suggests these remedies
एंटीबायोटिक्स - फोटो : अमर उजाला

एंटीबायोटिक का अधिक सेवन
डॉक्टर शालिनी का मानना है कि एंटीबायोटिक का अत्यधिक या अनुचित सेवन भी विटामिन बी12 के स्तर को कम कर देता है। ये दवाएं आंतों में रहने वाले फायदेमंद बैक्टीरिया को मार देते हैं, जो विटामिन बी12 के उत्पादन और अवशोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए कभी भी बिना डॉक्टर के सलाह के एंटीबायोटिक्स नहीं लेनी चाहिए।

विज्ञापन
Health Tips What is the real reason behind Vitamin B12 deficiency doctor suggests these remedies
डॉक्टरी सलाह जरूरी - फोटो : Freepik
डॉक्टर ने सुझाए बचाव के उपाय
डॉ. सोलंकी के अनुसार यदि आप इनमें से कोई भी दवा ले रहे हैं, तो इसे बंद न करें, बल्कि डॉक्टर से सलाह लें। दवा जरूरी होने पर, डॉक्टर की सलाह पर बी12 सप्लीमेंट्स शुरू करें। इसके अलावा बी 12 के प्राकृतिक स्रोत जैसे डेयरी उत्पाद, अंडे और फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ (जैसे सोया दूध) अपनी डाइट में शामिल करें। अगर किसी को विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण दिख रहे हों तो डॉक्टर से सुझाव लेकर इसकी जांच जरूर करवाएं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed