Viral Fever Recovery Tips: मौसम बदल रहा है और धीरे-धीरे अब ठंड का मौसम आ रहा है। ऐसे समय में बहुत से लोगों को वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम होता है। अक्सर इस वायरल बुखार के ठीक होने के बाद भी शरीर में अत्यधिक थकान और कमजोरी बनी रहती है। चिकित्सकीय भाषा में पोस्ट-वायरल फटिग कहते हैं। यह स्थिति तब आती है जब वायरस से लड़ने के लिए हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत ज्यादा ऊर्जा खर्च कर चुकी होती है, और शरीर को पूरी तरह से ठीक होने के लिए समय चाहिए होता है।
Post Viral Fever Tips: वायरल बुखार ठीक होने के बाद भी शरीर में है थकान? तुरंत करें ये काम
Viral Fever Post Effects: अक्सर ऐसा होता है कि बुखार ठीक होने के तुरंत बाद लोगों को खूब थकान और आलस रहती है। ऐसे में इससे बचने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं, आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाइट में करें ये बदलाव
बुखार के दौरान शरीर में विटामिन डी, विटामिन बी12 और आयरन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों की भारी कमी हो जाती है। इस कमी को दूर करने के लिए अपनी डाइट में मेवे (बादाम, अखरोट), हरी पत्तेदार सब्जियां, और फल शामिल करें। डॉक्टर की सलाह पर इन विटामिन्स और आयरन के सप्लीमेंट्स लेना भी रिकवरी की गति को तेज करता है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: बदलते मौसम में बढ़ जाता है वायरल बुखार का जोखिम, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अभी से अपनाएं ये उपाय
पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण नींद लें
पोस्ट-वायरल थकान से लड़ने के लिए पर्याप्त गहरी नींद (7-9 घंटे) सबसे जरूरी है। साथ ही नींद की गुणवत्ता भी जरूरी है। सोने से पहले मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल बंद करें, कमरे में अंधेरा रखें। गहरी नींद के दौरान ही शरीर खुद को तेजी से रिपेयर करता है और एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- Uric Acid: बढ़े हुए यूरिक एसिड का सस्ता इलाज, ये सब्जियां करेंगी जादू जैसा असर; दर्द से मिलेगा आराम
हाइड्रेशन और डिटॉक्स पर ध्यान दें
शरीर से वायरस के अवशेष और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए हाइड्रेशन बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बुखार ठीक होने के कुछ समय तक गुनगुना पानी पीएं। इसके अलावा, नींबू पानी, सब्जियों का सूप और हर्बल चाय (तुलसी, अदरक) भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। पर्याप्त तरल पदार्थ आपकी मांसपेशियों को तेजी से ठीक होने में सहायता होते हैं।
बुखार ठीक होने के तुरंत बाद ज्यादा कठिन और विगरस व्यायाम न करें। इसके बजाय आप हल्की स्ट्रेचिंग, योग, या घर के अंदर 15 मिनट की वॉक से शुरुआत करें और इसे धीरे-धीरे बढ़ाएं। इसके साथ ही, इस दौरान तनाव को नियंत्रित करने के लिए ध्यान करें। तनाव कम होने पर शरीर की सारी ऊर्जा रिकवरी में लगती है, जिससे आप तेजी से स्वस्थ होते हैं।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।