फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: बदलते मौसम में बढ़ जाता है वायरल बुखार का जोखिम, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अभी से अपनाएं ये उपाय

Sat, 01 Nov 2025 08:21 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 01 Nov 2025 08:21 PM IST
सार

How to Increase Immunity in Changing Weather: बदलते मौसम में वायरल बुखार का जोखिम अधिक हो जाता है। ऐसे समय में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बहुत जरूरी होता है। आइए इस लेख में प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने वाले कुछ उपायों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Immunity Boosting Tips Viral Fever Prevention Tips Remedies to Boost Immunity Naturally
इम्युनिटी बढ़ाने के तरीके - फोटो : freepik.com

Home Remedies to Increase Immunity: ठंड का मौसम धीरे-धीरे शुरू हो रहा है। जैसे-जैसे मौसम करवट ले रहा है वैसे ही मौसमी संक्रमणों का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। इस परिवर्तनशील मौसम में हमारा शरीर बाहरी तापमान के अनुकूल खुद को तुरंत ढाल नहीं पाता, जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। 



कमजोर इम्यूनिटी के कारण वायरस और बैक्टीरिया आसानी से हमला करते हैं, जिसकी वजह से सर्दी, जुकाम, खांसी, गले में खराश और तेज बुखार जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में बीमारियों से बचने का सबसे प्रभावी तरीका यही है कि आप अभी से अपनी जीवनशैली और आहार में बदलाव करके अपनी इम्यूनिटी को इतना मजबूत कर लें कि शरीर किसी भी संक्रमण का सफलतापूर्वक मुकाबला कर सके। 

इसलिए आइए कुछ ऐसे उपायों के बारे में जानते हैं जो हमारे प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। ये उपाय केवल दवाओं पर निर्भर रहने के बजाय शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली को सक्रिय करते हैं, जिससे आप पूरे मौसम स्वस्थ बने रहते हैं।

Immunity Boosting Tips Viral Fever Prevention Tips Remedies to Boost Immunity Naturally
विटामिन-सी - फोटो : Freepik.com

आहार में विटामिन-सी और जिंक बढ़ाएं
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-सी और जिंक सबसे जरूरी हैं। अपनी डाइट में खट्टे फल (जैसे संतरा, नींबू, आंवला) और अमरूद को शामिल करें। जिंक के लिए कद्दू के बीज, दालें और साबुत अनाज खाएं। ये पोषक तत्व सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जो शरीर को वायरल संक्रमणों से लड़ने में मदद करती हैं।


ये भी पढ़ें- Breast Cancer: कम उम्र की महिलाओं में भी बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, सामने आई इसकी चौंकाने वाली वजह
Immunity Boosting Tips Viral Fever Prevention Tips Remedies to Boost Immunity Naturally
हल्दी वाला दूध के फायदे - फोटो : freepik.com

हर्बल काढ़े और हल्दी वाला दूध
सर्दियों से पहले तुलसी, अदरक, काली मिर्च और लौंग से बना हर्बल काढ़ा पीना शुरू करें। रोज रात को सोने से पहले हल्दी वाला गर्म दूध पीने की आदत डालें। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन और अदरक के गुण शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीवायरल होते हैं, जो गले के संक्रमण को रोकते हैं और शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं।


ये भी पढ़ें- Health Tips: आपके पाचन को कैसे प्रभावित कर रहा है 300 AQI का प्रदूषण? जरूर बरतें ये सावधानियां
विज्ञापन
विज्ञापन
Immunity Boosting Tips Viral Fever Prevention Tips Remedies to Boost Immunity Naturally
अच्छी नींद लेना - फोटो : adobe stock

नींद और तनाव प्रबंधन है जरूरी
पर्याप्त गहरी नींद (7-8 घंटे) लेना सबसे महत्वपूर्ण है। नींद के दौरान ही शरीर साइटोकाइन (संक्रमण से लड़ने वाले प्रोटीन) बनाता है। इसके साथ ही तनाव को नियंत्रित करने वाले योग और ध्यान करें, क्योंकि अधिक तनाव सीधे आपकी इम्यूनिटी को कमजोर करता है।

विज्ञापन
Immunity Boosting Tips Viral Fever Prevention Tips Remedies to Boost Immunity Naturally
हाथों की सफाई - फोटो : फ्रीपिक
हाथों की सफाई और हाइड्रेशन
अपने आस-पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। विशेष रुप से हाथों को नियमित रुप से साफ करते रहें इससे वायरल संक्रमणों को फैलने से रोका जा सकता है। दिन में कई बार हाथ धोएं। इसके अलावा दिनभर में 7-8 गिलास पानी पीएं। सुबह में रोज गुनगुना पानी पीएं और हर्बल चाय पीकर खुद से शरीर को हमेशा हाइड्रेटेड रखें। हाइड्रेशन शरीर से विषाक्त पदार्थों (टॉक्सिन्स) को बाहर निकालने में मदद करता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed