सब्सक्राइब करें

Heartburn: क्या होता है हार्टबर्न, ये हार्ट की बीमारी है या फिर कुछ और? जानिए इसके लक्षण से लेकर बचाव तक सबकुछ

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Mar 2025 01:28 PM IST
सार

हार्टबर्न एक बहुत कॉमन समस्या है, जिसमें आपके सीने में जलन की दिक्कत होती है। इस बीमारी के नाम में "हार्ट" होने के बावजूद यह दिल की बीमारी से संबंधित नहीं है। फिर ये क्या है, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Heartburn symptoms causes treatment is it a Heart disease Know details in Hindi Heartburn kya hai
हार्ट बर्न की समस्या के बारे में जानिए - फोटो : Freepik.com
loader

हृदय रोग की समस्याएं दुनियाभर में तेजी से बढ़ती जा रही हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी आयु वाले इसका शिकार हो रहे हैं। हृदय रोग दुनियाभर में मृत्यु का प्रमुख कारण भी हैं, यही वजह है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह देते हैं।

हार्ट अटैक-हार्ट फेलियर और कार्डियक अरेस्ट जैसी हृदय से संबंधित समस्याओं के बारे में आपने जरूर सुना होगा, पर क्या आप हार्ट बर्न के बारे में जानते हैं? जैसा कि इसके नाम से लगता है कि ये समस्या हार्ट से संबंधित हो सकती है, तो क्या ये हृदय की ही समस्या है या फिर कुछ और?

आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

Trending Videos
Heartburn symptoms causes treatment is it a Heart disease Know details in Hindi Heartburn kya hai
सीने में जलन और दर्द की दिक्कत - फोटो : Freepik.com

हार्टबर्न के बारे में जानना जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हार्टबर्न एक बहुत कॉमन समस्या है, जिसमें आपके सीने में जलन की दिक्कत होती है। इस बीमारी के नाम में "हार्ट" होने के बावजूद यह दिल की बीमारी से संबंधित नहीं है। यह समस्या मुख्य रूप से पाचन तंत्र की दिक्कत है, जिसमें पेट में बनने वाले एसिड के कारण आपको सीने में जलन की दिक्कत हो सकती है।

हार्टबर्न तब होता है जब भोजन को आपके पेट तक ले जाने वाली नली (ग्रासनली) में वापस एसिड आने लगता है। कुछ स्थितियों में हार्ट बर्न के कारण सीने में जलन के साथ दर्द की भी दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heartburn symptoms causes treatment is it a Heart disease Know details in Hindi Heartburn kya hai
सीने में जलन क्यों होती है? - फोटो : Freepik.com

सीने में जलन से कैसे पाएं निजात?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं वैसे तो कभी-कभी हार्टबर्न होना आम है और चिंता की कोई बात नहीं है। अधिकतर मामलों में जीवनशैली और खानपान में बदलाव करके इससे आसानी से निजात पाया जा सकता है। हालांकि अगर आपको बार-बार  हार्टबर्न होता है या इसके कारण आपकी दिनचर्या बाधित हो रही है तो इस बारे में डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। ये कुछ स्थितियों में गंभीर रोगों का एक लक्षण भी हो सकता है। 

Heartburn symptoms causes treatment is it a Heart disease Know details in Hindi Heartburn kya hai
हार्ट बर्न के क्या संकेत होते हैं? - फोटो : Freepik.com

हार्टबर्न में क्या होता है?

हार्टबर्न का दिल की बीमारियों से कोई संबंध नहीं होता है। हालांकि, इसके लक्षण कई बार हार्ट अटैक से मिलते-जुलते हो सकते हैं, इसलिए इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। यही कारण है कि इसके लक्षणों की पहचान करना जरूर है।

हार्टबर्न की स्थिति में सीने में जलन या दर्द होना (खासकर भोजन के बाद या लेटने पर) सबसे आम है। इसके अलावा मुंह में खट्टा या कड़वा स्वाद आने, पेट में भारीपन महसूस होने या पाचन की कई अन्य दिक्कतें भी हो सकती हैं।

विज्ञापन
Heartburn symptoms causes treatment is it a Heart disease Know details in Hindi Heartburn kya hai
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

हार्ट बर्न होने के क्या कारण हैं और इससे कैसे बचाव करें?

हार्ट बर्न होने की कई वजहें हो सकती हैं। अगर आप ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना खाते हैं, चाय-कॉफी या शराब का अधिक सेवन करते हैं, खाना खाने के तुरंत लेट जाते हैं तो ये स्थितियां हार्ट बर्न का कारण हो सकती हैं। इसके अलावा मोटापा के शिकार, धूम्रपान की आदत या फिर देर रात भोजन करने की आदत भी हार्ट बर्न की दिक्कत बढ़ा सकती है।

हार्टबर्न से बचाव के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं।

  • हल्का, कम मसालेदार और कम तैलीय भोजन करें।
  • रात को सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले भोजन करें
  • ज्यादा खट्टे और कैफीनयुक्त खान-पान की चीजों से बचें।
  • रोजाना व्यायाम करने और वजन को कंट्रोल रखने की आदत से भी इसमें लाभ हो सकता है। 
  • सौंफ चबाना, ठंडा दूध पीना, अदरक की चाय या एलोवेरा जूस के सेवन से भी लाभ पाया जा सकता है।



---------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed