सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

काम की बात: क्या आपका भी बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड? जानिए इसके कारण और बचाव के तरीके

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 27 Nov 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
high uric acid causes symptoms and treatment, all you need to know
यूरिक एसिड कम करने के उपाय - फोटो : pexels

हमारे पूरे शरीर में प्राकृतिक रूप से कई सारी चीजें एक निश्चित लय में चलती रहती हैं। यदि किसी वजह से यह लय बिगड़ती है तो शरीर स्वयं इसका संकेत देता है। इस संकेत को तुरन्त समझकर यदि समस्या को नियंत्रित करने की दिशा में कदम उठाए जाएं तो शरीर मुश्किल में पड़ने से बच जाता है। ठीक जैसे यूरिक एसिड के बढ़ते स्तर की वजह से शरीर होने वाली समस्याएं। इन समस्याओं के लिए बाकायदा इलाज है, जरूरत सिर्फ वक्त पर ध्यान देने की है। 



यूरिक एसिड एक तरह का वेस्ट प्रोडक्ट यानी गंदगी या अपशिष्ट है जो शरीर में बनती है। ये उन खाद्य पदार्थो के पाचन के परिणामस्वरूप बनता है जिनमें प्यूरीन अधिक मात्रा में होता है। इसके अलावा कई प्रकार की अन्य स्थितियां भी रक्त में यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकती हैं।  यह बढ़ा हुआ स्तर शरीर में विभिन्न जगहों पर जमा होने लगता है और मुश्किल पैदा करने लगता है। गाउट यानी गठिया के पीछे यूरिक एसिड का बढ़ा हुआ स्तर मुख्य कारण माना जाता है, इसलिए जरूरी है कि यूरिक एसिड की समय पर जांच हो और समय रहते इसके स्तर को कंट्रोल में लाने के प्रयास किए जाएं। 

Trending Videos
high uric acid causes symptoms and treatment, all you need to know
गठिया की हो सकती है समस्या - फोटो : iStock

यूरिक एसिड का बढ़ना है नुकसानदायक
शरीर में पाचन जैसी प्रक्रिया के जरिए गंदगी बाहर निकालने की एक प्राकृतिक प्रक्रिया होती है। सामान्यतः शरीर किडनी की सहायता से शरीर में मौजूद अतिरिक्त यूरिक एसिड को फिल्टर करके बाहर निकाल देता है, लेकिन जब किसी वजह से यूरिक एसिड की मात्रा सही तरह से शरीर से बाहर नहीं निकल पाती तो यह क्रिस्टल के रूप के शरीर में इकट्ठा होने लगता है। शरीर में इक्कठा यूरिक एसिड की यह स्थिति गाउट यानी गठिया का कारण बन सकती है। यूरिक एसिड जोड़ों में इकट्ठा होकर सूजन, दर्द जैसी दिक्कतें पैदा करने लगता है। इसकी अधिकता से खून और मूत्र भी अधिक एसिडिक बन जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
high uric acid causes symptoms and treatment, all you need to know
यूरिक एसिड क्यों बढ़ता है? - फोटो : Pixabay

यूरिक एसिड बढ़ने के कारण
शरीर में यूरिक एसिड के इकट्ठे होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसमें ऐसे पदार्थों का सेवन को शामिल है जो प्यूरीन नामक तत्व से भरपूर होते हैं। इसके अलावा जेनेटिक्स, मोटापा, स्ट्रेस, कोई हार्मोनल समस्या जैसे थायरॉइड, गम्भीर डायबिटीज या किडनी की बीमारी, कैंसर, सोरायसिस आदि भी यूरिक एसिड  बढ़ने का कारण बन सकते हैं। 

high uric acid causes symptoms and treatment, all you need to know
आहार का रखें विशेष ध्यान - फोटो : iStock
यूरिक एसिड को कैसे कंट्रोल करें

यूरिक एसिड के बढ़ते स्तर को नियंत्रित किया या सकता है, और ऐसा करना आवश्यक भी है क्योंकि इसकी अधिकता होना गम्भीर समस्याएं भी पैदा कर सकती है। इसके लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है।
  • खान- पान पर विशेष ध्यान दें। प्यूरीन की अधिकता ज्यादातर मांसाहारी चीजों में होती है लेकिन शाकाहारी लोगों को भी फूलगोभी, मशरूम, मटर जैसी चीजों का सेवन कम करना चाहिए, खासकर अगर अगर यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है। 
  • नियमित व्यायाम करना हर तरह से फायदेमंद है, ये आपके वजन को संतुलित रखता है, शरीर में अतिरिक्त फैट को स्टोर होने से रोकता है और शरीर के सारे अंगों को सुचारू रूप से काम करने में मदद भी करता है।  शरीर में मौजूद फैट सेल्स ज्यादा मात्रा में यूरिक एसिड का निर्माण करती हैं, एक्सरसाइज के जरिये आप इस पर नियंत्रण कर सकते हैं। 
  • अगर आप अधिक मात्रा में मिठाई, चॉकलेट, पैक्ड स्नैक्स, बाजार के जूस, एनर्जी ड्रिंक, सोडा आदि का सेवन करते हैं तो यह मुश्किल पैदा कर सकती हैं। इसके साथ ही बहुत ज्यादा तला, मसालेदार भोजन, नमकीन आदि भी दिक्कत दे सकता है। 
विज्ञापन
high uric acid causes symptoms and treatment, all you need to know
डॉक्टर से जरूर लें सलाह - फोटो : iStock

इन बातों का रखें खास ख्याल

  • बहुत ज्यादा प्रोटीन वाली डाइट भी समस्या बढ़ा सकती है। वहीं क्रेश डायटिंग यानी लगभग भूखे रहकर वजन कम करने का तरीका भी गलत है, इसलिए अपनी डाइट को संतुलित बनाएं और उसमें सारे पोषक तत्वों को जरूर शामिल करें। 
  • भरपूर मात्रा में पानी जरूर पीएं। ये किडनी को गंदगी फिल्टर करने में मदद करेगी और शरीर को हाइड्रेट भी बनाए रखने में भी सहायक है। 
  • भोजन में मैदा, चीज, जैसे खाद्यों की बजाय फाइबर से भरपूर फलों और सब्जियों को अधिक शामिल करें। फाइबर आपको ज्यादा खाने से बचाने में मदद करेगा और शुगर लेवल को सामान्य बनाए रखने में भी सहायक होगा। 
  • मेडिटेशन, भरपूर नींद, योग और मोबाइल जैसे गैजेट्स का कम उपयोग (खासकर रात के समय) आपको स्ट्रेस से दूर रखने में मदद करेगा। इससे भी यूरिक एसिड सहित शुगर आदि के स्तर को संतुलित रखने में मदद मिलेगी। 
  • यदि आपकी डाइट, दिनचर्या आदि सही है और हर सही चीज के बावजूद यूरिक एसिड का स्तर बढ़ रहा है तो एक बार उन दवाइयों और सप्लीमेंट्स को भी चेक करें जो आप नियमित ले रहे हैं। कई बार इनकी वजह से भी यूरिक एसिड बढ़ सकता है। इसके लिए डॉक्टर से सलाह लें और विकल्प पूछें।


----------------
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed