फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: इस भारतीय मसाले में छिपा है स्वस्थ जीवन की राज, इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर कई बीमारियों से देता है सुरक्षा

Fri, 01 Jul 2022 11:20 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 01 Jul 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
Indian Spice Health Benefits, ginger helps in weight loss and digestion
अदरक के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

भारत, प्राचीन काल से ही अपने गुणकारी औषधियों की समृद्धता को लेकर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इन औषधियों का उपयोग कई तरह की दवाओं के निर्माण के साथ वर्षों से घरेलू उपचार के तौर पर भी किया जाता रहा है। कुछ औषधियों का तो हम रोजाना मसाले के रूप में भी प्रयोग करते रहते है। आयुर्वेद के साथ-साथ अध्ययनों के आधार पर मेडिकल साइंस भी इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ को प्रमाणित कर चुका है।



इस लेख में हम हर घर में प्रयोग में लाए जाने वाले अदरक की बात करेंगे। अदरक को लेकर किए गए अध्ययनों में इसे सेहत के लिए विशेष लाभप्रद बताया गया है। विशेषज्ञ इसे सभी लोगों को रोजाना भोजन में शामिल करने की सलाह देते हैं।

अदरक का उपयोग ताजा, सूखा, पाउडर या फिर तेल-जूस के रूप में किया जाता रहा है। यह व्यंजनों के स्वाद को बढ़ाने के साथ शरीर को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ देने वाली गुणकारी औषधि है। अदरक का पारंपरिक और वैकल्पिक चिकित्सा के विभिन्न रूपों में उपयोग का लंबा इतिहास रहा है। कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के घरेलू उपचार के तौर पर अदरक का प्रयोग करके लाभ प्राप्त किया जाता रहा है। आइए जानते हैं कि मेडिकल साइंस अदरक को स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद मानता है?

Indian Spice Health Benefits, ginger helps in weight loss and digestion
अदरक खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

संक्रमण से रखता है सुरक्षित

गले में खराश या सर्दी-जुकाम जैसी सामान्य संक्रमण की समस्याओं को ठीक करने के लिए अदरक को वर्षों से प्रयोग में लाया जाता रहा है। अदरक में जिंजरोल नामक यौगिक पाया जाता है जो कई तरह के संक्रमण के जोखिम को कम करने में मदद करता है। अदरक का अर्क तमाम प्रकार के बैक्टीरिया के विकास को रोक सकता है। साल 2008 के एक अध्ययन के अनुसार, यह मसूड़े की सूजन और पीरियोडोंटाइटिस का कारण बनने वाले ओरल बैक्टीरिया के खिलाफ बहुत प्रभावी है।  श्वसन संक्रमण में भी अदरक को काफी प्रभावी माना जाता रहा है। 

Indian Spice Health Benefits, ginger helps in weight loss and digestion
अदरक कंट्रोल रखता है डायबिटीज - फोटो : iStock

मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद

अदरक के सेवन को डायबिटीज से संबंधित जटिलताओं को कम करने में काफी फायदेमंद पाया गया है। शोध बताते हैं कि अदरक में शक्तिशाली मधुमेहरोधी गुण होते हैं। साल 2015 में टाइप-2 डायबिटीज वाले 41 प्रतिभागियों के अध्ययन में पाया गया कि प्रतिदिन 2 ग्राम अदरक पाउडर का सेवन फास्टिंग ग्लूकोज के लेवल को 12% तक कम करने में सहायक है। यह हीमोग्लोबिन A1c (HbA1c) में भी सुधार करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Spice Health Benefits, ginger helps in weight loss and digestion
मतली में अदरक के लाभ - फोटो : iStock

मतली और पाचन की समस्याओं में लाभ

अदरक का सेवन पाचन को ठीक बनाए रखने में आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। गर्भावस्था से संबंधित मतली और मॉर्निंग सिकनेस से लेकर सर्जरी से संबंधित मतली और उल्टी को दूर करने में अदरक के सेवन को लाभप्रद माना जाता रहा है। 1,278 गर्भवती महिलाओं पर किए गए अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि 1.1-1.5 ग्राम अदरक मतली के लक्षणों को काफी कम कर सकता है।

विज्ञापन
Indian Spice Health Benefits, ginger helps in weight loss and digestion
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock

वजन को कंट्रोल रखने में सहायक

मनुष्यों और जानवरों पर किए गए अध्ययनों के अनुसार अदरक वजन घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 2019 में किए गए समीक्षा के आधार पर शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि अदरक का सेवन अधिक वजन या मोटापे वाले लोगों में कुल वजन और कमर-कूल्हे के अनुपात को कम करने में लाभदायक हो सकता है। मोटापे से ग्रस्त 80 महिलाओं पर किए गए साल 2016 के एक अध्ययन में पाया गया कि अदरक बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) और रक्त इंसुलिन के स्तर को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है। हाई ब्लड इंसुलिन का स्तर मोटापे का कारण बनता है। इसे रोजाना अपने आहार में जरूर शामिल किया जाना चाहिए।
 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed