कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के कई देशों से अच्छी खबरें भी सामने आ रही हैं, जिनमें से सबसे बड़ी खबर कोरोना की वैक्सीन से जुड़ी है। भारत, रूस, ब्रिटेन, अमेरिका समेत कई देश इसकी वैक्सीन बनाने के काफी करीब पहुंच चुके हैं। रूस ने तो दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन का दावा किया है, जिसका 12 अगस्त यानी कल ही पंजीकरण कराने जा रहा है। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इसकी पूरी तैयारी है। हालांकि इस वैक्सीन पर अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशों के अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन भी आपत्ति जता चुका है। लेकिन संदेह और सवालों के बीच रूस इस वैक्सीन को लॉन्च करने और टीकाकरण अभियान की तैयारी में है।
{"_id":"5f31b8eb8ebc3e3d1e0022ac","slug":"know-all-about-first-coronavirus-vaccine-updates-in-hindi-russia-vaccine-to-be-register-on-12-august-worlds-first-covid-19-vaccine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन का पंजीकरण कल, जानें किसे मिलेगी पहले, कब से होगा टीकाकरण","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन का पंजीकरण कल, जानें किसे मिलेगी पहले, कब से होगा टीकाकरण
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Tue, 11 Aug 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine Update
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
Trending Videos
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- दरअसल, रूस ने इस वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल पूरा होने से पहले ही इसका पंजीकरण कराने की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद अमेरिका, ब्रिटेन आदि देशों ने इसपर संदेह और आपत्ति जताई। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन वैक्सीन की विश्वसनीयता पर सवाल उठा चुका है। वैक्सीन को लेकर उठे तमाम सवालों पर रूस ने सफाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- रूस का दावा है कि उसने कोरोना की जो वैक्सीन तैयार की है, वह क्लीनिकल ट्रायल में 100 फीसदी तक सफल रही है। जिन वॉलंटियर्स को वैक्सीन दी गई उनमें वायरस के खिलाफ कारगर इम्यूनिटी विकसित हुई है। कुछ हद तक बुखार चढ़ने की समस्या है, जो कि मामूली है और इसे पैरासिटामोल से आसानी से ठीक किया जा सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पंजीकरण, उत्पादन और टीकाकरण कब?
- Gam-Covid-Vac Lyo वैक्सीन को रूस के रक्षा मंत्रालय और गामेलेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी ने मिलकर तैयार किया है। वैक्सीन अभी तीसरे चरण के ट्रायल में ही है, लेकिन इससे पहले 12 अगस्त को इस वैक्सीन का पंजीकरण कराया जा रहा है। रूस दावा किया है कि यह दुनिया की पहली वैक्सीन है साबित होगी। सितंबर से इसका उत्पादन और अक्तूबर से टीकाकरण की तैयारी है।
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
- रूस की सरकार का दावा है कि वैक्सीन तैयार करने में वह दूसरों से कई महीने आगे चल रहा है। इसी महीने बड़े स्तर पर अंतिम चरण के तीन और ट्रायल किए जाएंगे, ताकि वैक्सीन की प्रभावकारिता पर वृहद स्तर पर डाटा उपलब्ध हो। हालांकि वैक्सीन को लेकर डब्ल्यूएचओ के अलावा कई देशों के विशेषज्ञ सवाल उठा चुके हैं।
