{"_id":"5afa8e684f1c1b1a5e8b4946","slug":"madhuri-dixit-fitness-and-beauty-secrets-on-her-51th-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"51 साल की उम्र में भी खुद को इस तरह रखती हैं फिट 'धक-धक' गर्ल माधुरी दीक्षित","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
51 साल की उम्र में भी खुद को इस तरह रखती हैं फिट 'धक-धक' गर्ल माधुरी दीक्षित
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 15 May 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की 'धक-धक' गर्ल माधुरी दीक्षित आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी माधुरी के चाहने वालों की कमी नहीं है। अपने बेहतरीन अभिनय और डांस से लोगों को आकर्षिक करने वाली माधुरी ने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबास्टर फिल्में दी। 3 साल की उम्र से ही कथक सीखने वाली माधुरी ने साल 1984 में आई फिल्म 'अबोध' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। आइए जानते हैं माधुरी आज भी खुद को कैसे इतना मेंटेन रखती हैं ।
5-6 छोटे और पौष्टिक आहार
माधुरी नियमित अंतराल पर 5-6 छोटे-छोटे मील्स लेती हैं | वह अपने दैनिक आहार में कई फल और सब्जियों को शामिल करती हैं | वह ऑयली, फैटी खाद्य पदार्थों से दूर रहती हैं। इसके अलावा वह अपने आहार में कम कार्बोहाइड्रेट और उच्च प्रोटीन वाला आहार शामिल करती हैं ।

डांस
माधुरी अपने एक इंटरव्यू के दौरान यह मान चुकी हैं कि, 50 की उम्र में भी वह डांस की बदौलत ही इतनी फिट हैं। डांस उनके डेली रूटीन का हिस्सा है। माधुरी का मानना है कि, डांस एक तरह की एक्सरसाइज है, योग है जिसे हर किसी को करना चाहिए। इससे बॉडी फिट रहती है। माधुरी दीक्षित सप्ताह में 3 बार कथक का अभ्यास करती हैं । वह सप्ताह के बाकी दो दिन व्यायाम करती है | उनकी कसरत मे मुख्यतः कार्डियो, योग और वजन उठाना शामिल होता है | वह अपने पति और बच्चों के साथ आउटडोर गेम भी खेलती हैं ।

हाइड्रेशन
माधुरी दीक्षित अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीती हैं ताकि उनकी स्किन हाइड्रेटेड रहे | वह कोला और और कैफीन वाले सभी पेय पदार्थों से हमेशा दूरी बना कर रखती हैं।

बालों की देखभाल
माधुरी अपने बालों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए नियमित रूप से तेल मालिश करती हैं | अपने बालों की देखभाल के लिए अपने आहार में अखरोट, अंडे, पालक, दही जरूर शामिल करती हैं | वह कहती हैं स्वस्थ्य और खूबसूरत बालों के लिए विटामिन और खनिज के सेवन का संतुलन बनाए रखना काफी आवश्यक है |