सब्सक्राइब करें

Health Tips: आपके दिल की धड़कन की चाल बिगाड़ सकती है चाय, जरूर पढ़ें ये खबर

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 08 Nov 2025 04:55 PM IST
सार

हमारे देश में बहुत से लोगों को चाय पीने की आदत होती है। आपने देखा होगा बहुत से लोग सुबह उठकर सबसे पहले चाय ही पीते हैं। असल में चाय पीने से हमारे स्वास्थ्य में कई नकारात्मक बदलाव होते हैं, आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Side effect of drinking tea that very few people know Chai pine ke dushprabhav
चाय पीने के साइड इफेक्ट - फोटो : Adobe stock
Side Effect of drinking tea: हमारे देश में बहुत से लोग चाय पीना पसंद करते हैं, और चाय से लगाव के क्रेज का अंदाजा आप इस कदर लगा सकते हैं कि हमारे देश के लगभग हर नुक्कड़ पर चाय की दुकान देखने को मिलती है। चाय का अत्यधिक और गलत तरीके से सेवन करना सेहत को वे नुकसान पहुंचा सकता है जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। 


अक्सर लोग चाय के कैफीन से होने वाली एसिडिटी से तो वाकिफ होते हैं, लेकिन इसके अन्य गहरे प्रभावों से अनजान रहते हैं। चाय में मौजूद टेनिन नामक यौगिक हमारी पाचन क्रिया और पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालता है। लंबे समय तक खाली पेट या भोजन करने के तुरंत बाद चाय पीने की आदत शरीर को पोषण से वंचित करती है, भले ही आपकी डाइट कितना भी अच्छी क्यों न हो। 

यह न केवल आयरन की कमी (एनीमिया) और क्रोनिक थकान को जन्म देता है, बल्कि यह आपकी नींद की गुणवत्ता और पेट के स्वास्थ्य को भी अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। इसलिए आइए इस लेख में चाय पीने के कुछ नुकसानों के बारे में जानते हैं और इसके सेवन का सही तरीका भी जानते हैं।

 
Side effect of drinking tea that very few people know Chai pine ke dushprabhav
पोषक तत्वों का अवशोषण में बाधा - फोटो : Adobe stock

पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा
चाय में पाया जाने वाला टेनिन एक ऐसा यौगिक है जो भोजन में मौजूद आयरन और प्रोटीन के साथ जुड़कर एक ऐसा बंधन बना लेता है जिसे शरीर आसानी से पचा नहीं पाता। इस वजह से खाने के तुरंत बाद चाय पीने पर शरीर को आयरन का पूरा लाभ नहीं मिल पाता। यही कारण है कि भारतीय महिलाओं में एनीमिया (खून की कमी) की समस्या अक्सर बनी रहती है।


ये भी पढ़ें- Health Tips: आपके लाइफस्टाइल की ये तीन गलतियां बढ़ा देती हैं किडनी स्टोन का खतरा, जरूर बरतें सावधानियां
Side effect of drinking tea that very few people know Chai pine ke dushprabhav
नींद नहीं आना - फोटो : Adobe Stock

हृदय गति और नींद का बिगड़ना
चाय में मौजूद कैफीन न केवल आपको एक्टिव रखता है, बल्कि यह हृदय गति को अस्थायी रूप से बढ़ा सकता है। अधिक चाय पीने वाले लोगों में शाम या रात में कैफीन का सेवन स्लिप साइकिल को गंभीर रूप से बाधित कर सकता है, जिससे इन्सोम्निया की समस्या बढ़ जाती है। नींद की कमी से सीधे तौर पर तनाव बढ़ता है और इम्यूनिटी को कमजोर होती है।


ये भी पढ़ें- Heart Attack: ज्यादातर हार्ट अटैक के लिए यही पांच कारण होते हैं जिम्मेदार, आपको भी तो नहीं हैं ऐसी दिक्कतें?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Side effect of drinking tea that very few people know Chai pine ke dushprabhav
पाचन तंत्र को कैसे प्रभावित करता है चाय - फोटो : Adobe Stock

पाचन तंत्र में क्रोनिक सूजन
खाली पेट या अत्यधिक गर्म चाय पीने से पेट के अंदर की परत में जलन पैदा हो सकती है। चाय की यह अम्लीय प्रकृति लंबे समय में पाचन तंत्र में क्रोनिक सूजन पैदा करती है, जिससे अल्सर या एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसलिए सुबह खाली पेट चाय पीने से बचें, और इसके बजाय गुनगुना पानी या नींबू पानी पीएं।

विज्ञापन
Side effect of drinking tea that very few people know Chai pine ke dushprabhav
चाय पीने का सही तरीका क्या है? - फोटो : Adobe stock
चाय पीने का सही और स्वस्थ तरीका
चाय पीने का सबसे सही तरीका है कि इसे भोजन के कम से कम एक घंटे पहले या एक घंटे बाद पीया जाए। खाली पेट चाय की जगह गुनगुना पानी या नींबू पानी से दिन की शुरुआत करें। अगर आपको चाय में मिठास चाहिए, तो रिफाइंड चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करें। साथ ही, शाम 4 बजे के बाद चाय पीने से बचें ताकि आपकी रात की नींद प्रभावित न हो।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed