चाय सेहत के लिए हानिकारक है या इसका सेवन सही है? यह लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। अध्ययनों में भी इसके मिले-जुले परिणाम देखने को मिलते आ रहे हैं। कुछ शोध बताते हैं कि चाय का अधिक सेवन कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकता है, जबकि कुछ का मानना है कि इसका संयमित सेवन सेहत के लिए सही है। अगर आप भी इन्हीं बातों को लेकर कन्फ्यूज हैं तो आज हम आपकी इस शंका का निवारण करते हुए चाय को सेहतमंद कैसे बनाया जाए, इस बारे में बताएंगे।
Tea Benefits: स्वाद ही नहीं आपकी सेहत के लिए भी फायदों से भरपूर है ऐसी चाय, क्या आप इस बारे में जानते हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाय के बारे में अध्ययनों से क्या पता चला?
कई अध्ययनों से पता चलता है कि विभिन्न प्रकार की चाय आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा दे सकती है। चाय में कुछ औषधियों को मिलाकर इसके सेवन करने या फिर कुछ विशेष प्रकार के चाय की आदत शरीर में इंफ्लामेशन को कम करने के साथ कैंसर और हृदय रोग से भी आपको बचा सकती है। चाय आपकी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है, किस प्रकार के चाय का सेवन करके आप स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं, आइए इस बारे में जानते हैं।
अदरक और काली मिर्च वाली चाय
अदरक वाली चाय लोगों की पहली पसंद रही है। ये न सिर्फ स्वाद के मामले में काफी बेहतरीन होती है, साथ ही इसमें इस्तेमाल की जाने वाली औषधियां भी शरीर को कई प्रकार के लाभ प्रदान कर सकती हैं। चाय में अदरक मिलाने से यह आपको रिफ्रेश करने के साथ गले के संक्रमण और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकती है। इसके अलावा काली मिर्च जैसी औषधियां शरीर में संक्रमण के जोखिम को कम कर देती हैं।
ब्लैक टी
ऑक्सीकृत पत्तियों से बनी काली चाय को विशेषज्ञ कई प्रकार से फायदेमंद मानते हैं। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि यह फेफड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के साथ स्ट्रोक के जोखिम को कम कर सकती है। ब्लैक टी में कुछ औषधियों जैसे अदरक, काली मिर्च, दालचीनी और इलाइची को मिलाकर इसे प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने वाले पेय के तौर पर भी प्रयोग में लाया जा सकता है।
ग्रीन टी के फायदे
ग्रीन-टी को शरीर के लिए सबसे स्वास्थ्यप्रद प्रकार के चाय में से एक माना जाता है। अनॉक्सिडाइज्ड चाय पत्तियों से बनी ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। यह मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाने के साथ वजन घटाने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ शरीर में कई प्रकार के गंभीर संक्रमण को विकसित होने से बचाने में मदद कर सकती है। ग्रीन-टी को लेकर हुए अध्ययनों में इसके कई तरह के स्वास्थ्य लाभ का जिक्र मिलता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।