{"_id":"679b0c226f07d936c20724a9","slug":"weight-not-increasing-even-after-many-efforts-so-just-include-these-dry-fruits-in-your-diet-now-disprj-2025-01-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weight Gain Diet: काफी कोशिशों के बाद भी नहीं बढ़ रहा वजन? अभी डाइट में शामिल करें ये हाई कैलोरी ड्राई फ्रूट्स","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Weight Gain Diet: काफी कोशिशों के बाद भी नहीं बढ़ रहा वजन? अभी डाइट में शामिल करें ये हाई कैलोरी ड्राई फ्रूट्स
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 30 Jan 2025 10:51 AM IST
सार
Dry Fruits: कुछ लोगों का वजन इतना कम होता है कि वह कुछ भी खा लें, लेकिन उनका वजन बिल्कुल भी नहीं बढ़ता है। अगर आप भी इस चीज से लंबे समय से परेशान हैं तो खुश हो जाइए क्योंकि हम आपके लिए लेकर आए हैं, इसका सॉल्यूशन।
विज्ञापन
1 of 5
वजन बढ़ाने के लिए इन ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन
- फोटो : इंस्टाग्राम
Weight Gain Dry Fruits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कोई अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान है तो कोई वजन न बढ़ने के कारण परेशान है। कुछ लोगों का वजन इतना कम होता है कि वह कुछ भी खा लें, लेकिन उनका वजन बिल्कुल भी नहीं बढ़ता है। अगर आप भी इस चीज से लंबे समय से परेशान हैं तो खुश हो जाइए क्योंकि हम आपके लिए लेकर आए हैं, इसका सॉल्यूशन। आज की इस खबर में हम आपको ऐसी डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन करने से कुछ ही दिनों में आपका वजन तेजी से बढ़ने लगेगा। आइए जानते हैं।
Trending Videos
2 of 5
वजन बढ़ाने के लिए इन ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन
- फोटो : इंस्टाग्राम
ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन
ठंडी हो या गर्मी, ड्राई फ्रूट्स हर सीजन में काफी लाभकारी होते हैं और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी। ड्राई फ्रूट्स में पोटैशियम, मैग्नीशियम, फैट, प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं। अगर आप सही तरीके से ड्राइ फ्रूट का सेवन करते हैं तो यह उम्र भर आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है और आप हेल्दी महसूस करते हैं। वजन बढ़ाने के लिए यह ड्राई फ्रूट्स कारगर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
वजन बढ़ाने के लिए इन ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन
- फोटो : Freepik
खजूर
अगर आप दुबले-पतले हैं तो अभी अपनी डाइट में खजूर को शामिल कर लीजिए। यह आपके वजन को तेजी से बढ़ाता है। बता दें कि अगर आप 24 ग्राम का खजूर खाते हैं तो इसमें आपको 66.5 ग्राम कैलोरी मिलेगी। यही नहीं, खजूर में मैग्नीशियम, कॉपर और आयरन का भी अच्छा सोर्स होता है। आप इसका सेवन दूध के साथ कर सकते हैं।
4 of 5
वजन बढ़ाने के लिए इन ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन
- फोटो : Freepik.com
सूखे अंजीर
वजन तेजी से बढ़ाने के लिए सूखे अंजीर भी काफी कारगर होते हैं। ग्राम सूखे अंजीर में करीब 70 ग्राम कैलोरी होती है। अंजीर में आपको पर्याप्त फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम भी मिलता है। इसे आप दूध या फिर ओट्स के साथ खा सकते हैं।वजन तेजी से बढ़ाने के लिए सूखे अंजीर भी काफी कारगर होते हैं। ग्राम सूखे अंजीर में करीब 70 ग्राम कैलोरी होती है। अंजीर में आपको पर्याप्त फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम भी मिलता है। इसे आप दूध या फिर ओट्स के साथ खा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
वजन बढ़ाने के लिए इन ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन
- फोटो : Freepik
बादाम
डॉक्टर हर किसी को एक मुट्ठी बादाम खाने की सलाह देते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। यही नहीं, बादाम वजन बढ़ाने में भी काफी कारगर होता है। एक मुट्ठी बादाम में करीब 170 कैलोरी होती है। बादाम प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।