पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Alert: अच्छी डाइट का मतलब सिर्फ फल-सब्जियां खाना नहीं, 80% लोगों को नहीं मिल रहा ये जरूरी न्यूट्रिशन

Sun, 28 Jun 2026 10:13 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 28 Jun 2026 10:13 PM IST
सार

अमेरिका और ब्रिटेन के 30 हजार से अधिक लोगों के आहार संबंधी आंकड़ों और जैविक संकेत का विश्लेषण किया। अध्ययन में पाया गया कि 20% से भी कम लोग उस स्तर तक फ्लैवानॉल का सेवन कर रहे थे, जितनी शरीर को जरूरत होती है।

विज्ञापन
why we need flavonols or flavonoids know its benefits what foods to eat for this
डाइट का रखें खास ध्यान - फोटो : Amarujala.com/AI

शरीर को स्वस्थ रखने में डाइट की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं सेहत पर उसका सीधा असर होता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित रूप से पौष्टिक चीजों के सेवन की सलाह देते हैं। 



हालांकि जिस तरह से लोगों का आहार गड़बड़ होता जा रहा है, इससे शरीर में धीरे-धीरे उन पोषक तत्वों की कमी होती जा रही है, जिनकी हमें हर दिन जरूरत होती है।

यही वजह है कि आज कम उम्र में ही हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, दिल की बीमारियां और कमजोर इम्युनिटी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। लेकिन अच्छी खबर यह है कि इन जोखिमों से बचने का सबसे आसान रास्ता किसी महंगी दवा या सप्लीमेंट में नहीं, बल्कि आपकी रोज की थाली में छिपा है।

why we need flavonols or flavonoids know its benefits what foods to eat for this
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

फ्लैवानॉल वाली चीजें जरूरी

अध्ययनों से पता चलता है कि कि रंग-बिरंगे फल, हरी पत्तेदार सब्जियां,पालक, मेथी, ब्रोकली भी ऐसे प्राकृतिक यौगिकों से भरपूर होते हैं, जिन्हें फ्लैवानॉल कहा जाता है। ये सिर्फ पोषक तत्व नहीं, बल्कि शरीर की कोशिकाओं के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करते हैं।

वैज्ञानिकों का मानना है कि प्राकृतिक फ्लैवानॉल्स रक्त वाहिकाओं के कामकाज को बेहतर बनाने, शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने और दिल की सेहत को मजबूत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

स्वस्थ रहने के लिए रोजाना  फल और सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन केवल मात्रा बढ़ाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि खाद्य पदार्थों का चयन भी महत्वपूर्ण है। ताजा अध्ययन में सामने आया कि अधिकतर लोग ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं कर रहे हैं जिनमें प्राकृतिक फ्लैवानॉल यौगिक पाया जाता है। यह यौगिक हृदय रोग से होने वाली मृत्यु के जोखिम को कम करता है।

why we need flavonols or flavonoids know its benefits what foods to eat for this
आहार पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com

अध्ययन में क्या पता चला?

यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल सहित कई अन्य यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का यह अध्ययन फूड एंड फंक्शन में प्रकाशित हुआ है। 

शोधकर्ताओं ने अमेरिका और ब्रिटेन के 30 हजार से अधिक लोगों के आहार संबंधी आंकड़ों और जैविक संकेत का विश्लेषण किया। अध्ययन में पाया गया कि 20% से भी कम लोग उस स्तर तक फ्लैवानॉल का सेवन कर रहे थे, जितनी शरीर को जरूरत होती है।

चौंकाने वाली बात यह रही कि कई लोग प्रतिदिन पांच बार फल और सब्जियां खाने के बावजूद भी पर्याप्त फ्लैवानॉल नहीं ले पा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
why we need flavonols or flavonoids know its benefits what foods to eat for this
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग के प्रोफेसर गुंटर कूनले का कहना है कि दिन में पांच बार फल और सब्जियां खाने की सलाह सही है, लेकिन अब यह समझने की जरूरत है कि वे पांच विकल्प कौन से हैं। अलग-अलग फल और सब्जियां केवल विटामिन और खनिज ही नहीं, बल्कि विभिन्न जैव-सक्रिय यौगिक भी प्रदान करती हैं, जिनके स्वास्थ्य पर अलग-अलग प्रभाव हो सकते हैं।

आमतौर पर आलूबुखारा, कैनबेरी, ब्लैकबेरी, बीन, चेरी, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी आदि को फ्लैवानॉल्स का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है।

प्रमुख लेखक डॉ. जेवियर ओटावियानी केअनुसार लोग अक्सर मान लेते हैं कि फल और सब्जियां खाने से उन्हें सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं, लेकिन वास्तविकता अलग है। भोजन में कुछ विशेष फलों, सब्जियों और पेयों को शामिल करने से फ्लैवानॉल की मात्रा काफी बढ़ सकती है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed