पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bone Health: कैल्शियम की कमी से हैं परेशान? सप्लीमेंट लेने से पहले ट्राई कर लें ये सुपरफूड

Mon, 29 Jun 2026 09:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 29 Jun 2026 09:00 AM IST
सार

मखाना कैल्शियम का अच्छा प्राकृतिक स्रोत माना जाता है और नियमित संतुलित मात्रा में इसका सेवन हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। 

विज्ञापन
low calcium problems calcium ki kami ke lakshan makhana nutrition and benefits
हड्डियों की समस्या - फोटो : Freepik.com

हड्डियों-जोड़ों में दर्द की समस्या अब कम उम्र के लोगों में भी देखी जा रही है। ये सिर्फ बढ़ती उम्र की निशानी नहीं रह गई है। आमतौर पर इस तरह की समस्याओं को बढ़ाने के लिए दो चीजों को जिम्मेदार माना जाता है-कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी।



कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी माना जाता है और विटामिन-डी हमारे शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करती है। कैल्शियम की कमी होने पर अक्सर लोग सप्लीमेंट्स या कैल्शियम की गोलियों लेना शुरू कर देते हैं। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बिना डॉक्टरी सलाह के किसी भी सप्लीमेंट का सेवन आपके लिए कई और दिक्कतें बढ़ाने वाला हो सकता है।

सही खानपान से भी शरीर की कैल्शियम जरूरत को काफी हद तक पूरा किया जा सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि मखाना कैल्शियम से भरपूर होता है। इसका सेवन आपको कई सारे लाभ दे सकता है।

low calcium problems calcium ki kami ke lakshan makhana nutrition and benefits
मखाना सेहत के लिए लाभकारी - फोटो : Adobe Stock

कैल्शियम का अच्छा स्रोत है मखाना 

मखाना हमारी सेहत के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है। पचाने में आसान होने के साथ ये पोषण से भरपूर होता है।
 

  • मखाना कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। इसमें मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। 
  • यही वजह है कि पोषण विशेषज्ञ इसे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, लगभग हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद मानते हैं।
  • हालांकि,सिर्फ मखाना खा लेने से कैल्शियम की गंभीर कमी पूरी नहीं हो जाती।
  • यदि शरीर में कैल्शियम या विटामिन डी की कमी है, तो डॉक्टर की सलाह और इलाज जरूरी होता है।
low calcium problems calcium ki kami ke lakshan makhana nutrition and benefits
हड्डियों को कैसे करें मजबूत - फोटो : Adobe Stock

मखाना सिर्फ हड्डियों के लिए लाभकारी नहीं है। वजन कंट्रोल रखने, दिल की सेहत को ठीक रखने के अलावा, ब्लड शुगर कंट्रोल, मांसपेशियों और शरीर की कोशिकाओं के लिए भी इसे फायदेमंद पाया गया है।  इसके अलावा मखाना ग्लूटेन-फ्री होता है और इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यही कारण है कि इसे फिटनेस पसंद करने वाले लोग, डायबिटीज के मरीज भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं। 


हड्डियों के लिए मखाना कितना फायदेमंद है?

हड्डियों की मजबूती के लिए केवल कैल्शियम ही नहीं, बल्कि मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे खनिज भी जरूरी होते हैं। 
 

  • मखाना इन पोषक तत्वों का भी स्रोत है, इसलिए यह बोन हेल्थ को सपोर्ट करने वाला खाद्य पदार्थ माना जाता है।
  • मखाना को दूध, दही या अन्य कैल्शियम युक्त पदार्थों के साथ लेना और भी फायदेमंद हो सकता है।
  • हड्डियों को मजबूत रखने के लिए डाइट के साथ विटामिन-डी के लिए धूप में समय बिताना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
low calcium problems calcium ki kami ke lakshan makhana nutrition and benefits
डायबिटीज में भी खा सकते हैं मखाना - फोटो : Freepik.com

डायबिटीज में भी ये फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों में हड्डियों की समस्या का खतरा अधिक होता है। मखाना डायबिटीज वालों के लिए भी फायदेमंद है।

मखाना का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसमें फाइबर भी होता है, इसलिए सीमित मात्रा में इसे डायबिटीज रोगियों के लिए बेहतर स्नैक विकल्प माना जा सकता है।  फिर भी डायबिटीज के मरीजों को इसकी मात्रा पर ध्यान देना चाहिए।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed