फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप गुर्दे से जुड़ी ये 10 अहम बातें जानते हैं, अगर नहीं तो जान लीजिए

Tue, 21 Nov 2017 09:02 AM IST
डॉ. गोपाल काबरा
डॉ. गोपाल काबरा Updated Tue, 21 Nov 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
you should know these 10 important things about kidney

- घर में जल शुद्धि के लिए जैसे फिल्टर व आरओ लगे होते हैं, वैसे ही 20 लाख उपकरण आपके दोनों गुर्दों में होते हैं।



- हर गुर्दे में स्थित 10 लाख इन शुद्धिकरण इकाइयों को 'नेफ्रोन' कहते हैं। इसमें ग्लोमेरूलर (रक्त वाहिनियों का गुच्छा) फिल्टर का काम करता है और सर्पाकार ट्यूब्यूल्स आरओ का काम करती हैं, जो घुले हुए अनावश्यक लवणों को हटा देती हैं।

पढ़ें- दांतों और मसूड़ों के लिए बेहद फायदेमंद होता है ये फल, जानिए 5 फायदे

you should know these 10 important things about kidney

- शरीर में जो सात लीटर पानी होता है, उसकी प्रतिदिन करीब 400 बार छनाई और सफाई होती है। 

- नेफ्रोन शरीर में पानी की मात्रा सम और स्थायी बनाए रखने को आवश्यकता अनुरूप कम या ज्यादा पानी छानता है। साथ ही जलअल्पता (डिहाइड्रेशन) पानी के बहाव पर नियंत्रण करता है। 

you should know these 10 important things about kidney

- शरीर में पानी की कमी या और किसी कारण से रक्तचाप की कमी होने पर नेफ्रोन का एक सेंसर (जक्स्टा ग्लोमेरूलर एपेरेट्स) 'रेनीन' नामक हार्मोन बनाता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करता है।

- गुर्दे अपने सिर पर स्थित तिकोनी टोपी-जैसी एड्रीनल ग्रंथि से रेनिन द्वारा सतत संपर्क साधकर रक्त में लवण की मात्रा को नियंत्रित करते हैं। ये स्वमं भी लवण क्षय से रोकते हैं और अधिक मात्रा में होने पर उसे बाहर कर देते हैं। ये रक्त में सोडियम और पोटैशियम की मात्रा को सम रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
you should know these 10 important things about kidney

- गुर्दे शरीर में जल संरक्षण के साथ पानी के शुद्धिकरण, उसमें लवण की मात्रा का नियंत्रण और रक्तचाप नियंत्रण कर शरीर में जल के बहाव और वितरण में अहम भूमिका निभाते हैं। 

- ये लाल रक्त कणों को नियंत्रित करने का विलक्षण कार्य भी करते हैं। ऑक्सीजन की कमी होने पर गुर्दे एरिथ्रोपोइटीन नामक हार्मोन स्रावित करते हैं, जो बोन मैरो में लाल रक्त कण निर्मित करने वाली इकाइयों (स्टेम सेल) को लाल रक्त कण बनाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करता है।

पढ़ें- बदलते मौसम में खुद को बदलें, सर्दी में जरूर बरतें ये 6 सावधानियां

विज्ञापन
you should know these 10 important things about kidney

- गुर्दे नष्ट होने पर इसी कारण असाध्य एनीमिया (रिफ्रेक्टरी एनीमिया) हो जाता है। इसमें एरिथ्रोपोइटीन के समकक्ष दवाइयां देनी होती हैं।

- डायलिसिस मशीन नेफ्रोन के समकक्ष कृत्रिम उपकरण होता है, आर्टिफीशियल किडनी। किडनी फेलियर रोगी का रक्त इस मशीन में भेजकर साफ और शुद्ध किया जाता है। इसको ही डायलिसिस कहते हैं। किडनी फेलियर के रोगी नियमित डायलिसिस के सहारे वर्षों तक सामान्य जीवन जी सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed